नैनीताल: उत्तराखंड के अभय जोशी ने upsc और से आयोजित IES परीक्षा में पूरे देश प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस शानदार सफलता के बारे में काफी कम लोगों को ज्ञात होगा लेकिन बता दें कि हल्द्वानी के होनहार बेटे अभय जोशी ने इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विस (IES) में देश भर में प्रथम स्थान हासिल कर उत्तराखंड का नाम नाम रोशन किया है। उनके परिवार और हल्द्वानी में खुशी की लहर है। अभय मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी हैं।
अभय के पिता ललित मोहन जोशी का बचपन में ही देहांत हो गया था। मां दया जोशी जलागम विभाग में कार्यरत है। अभय ने 10वीं तक की पढ़ाई दून पब्लिक स्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई सेंट पाल स्कूल से पूरी की। दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में आनर्स और स्नातकोत्तर की डिग्री लेने के बाद बाद 2 साल एक प्राइवेट कंपनी में काम किया और साथ ही सिविल सर्विसेज की पढ़ाई भी जारी रखी।
परीक्षा में दूसरी बार शामिल होने के बाद अभय जोशी ने शानदार सफलता हासिल की। इस सफलता के लिए उन्होंने अपनी मां व गुरुजनों की प्रेरणा बताई। अभय का कहना है कि वह आर्थिक सुधारों की दिशा में विशेष काम करना चाहते हैं। साथ ही उनका सपना आर्थिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है। इस सफलता पर अभय को स्वजनों, शुभचिंतकों, मित्रों व गुरुजनों ने बधाई दी।
बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा का परिणाम 13 दिसंबर को जारी हुआ था। इसमें शीशमहल शिवालिक विहार फेज टू निवासी अभय जोशी टॉपर रहे हैं। वहीं उत्तराखंड की ही देहरादून की रहने वाली त्रिशला सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया था।