जौनसार में एक मेले से लौट रहे घंडियाल गांव के लोग दुर्घटना का शिकार हो गए। ग्रामीणों से भरी यूटिलिटी बेक करते समय खाई में जा गिरी। जिसमे 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 2 लोग घायल हो गए। ये ग्रामीण लखवाड़ मेले में सामिल होने गए थे।
रविवार रात करीब 2 बजे ये लोग अपने गांव पहुंचे, ड्राईवर ने गाडी बेक करने के लिए गाडी को पीछे लिया तो अनियत्रित होकर खाई में जा गिरी घटना की जानकारी के बाद गांव के लोगों ने रेश्क्यु किया। पुलिस भी मौके पर पहुंचे घायलों को उपचार के लिए देहरादून भेजा गया।
एक और घटना पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल ब्लाक में हुई यहाँ अपने गांव दाबड़ जा रहे पति-पत्नी जाखणीखाल-अमोला मार्ग पर अपनी जान से हाथ धो बैठे।
सड़क की खस्ता हाल की वजह से उनकी कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में जा गिरी बताया जा रहा है कि दम्पति देहरादून से अपने पत्रिक गांव दाबड़ जा रहे थे। मृतक गब्बर सिंह राणा(70)रिटायर्ड प्राधानाचार्य थे।
वो अपनी पत्नी के उमा देवी(65) के साथ अपने पत्रिक गांव जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी कार दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। इस मार्ग पर बीते कुछ महीने में काफी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ')}