Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: अरसा मिष्ठान को खोई हुई पहचान दे रहा है आगराखाल
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > अरसा मिष्ठान को खोई हुई पहचान दे रहा है आगराखाल
Uttarakhand News

अरसा मिष्ठान को खोई हुई पहचान दे रहा है आगराखाल

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

आगरा खाल में चाय पानी में तो रुकते ही हैं, काउंटर के ऊपर अरसा की बड़ी परात सजी देखकर मैंने उनसे पूछा कि क्या यहां अरसा बिकते हैं ? उनका जवाब था 1 दिन में डेढ़ कुंटल! मैं आश्चर्यचकित था क्योंकि कई दिनों बाद अरसा की बेहतरी की इस तरह की खबर आई, इस प्रकार के स्वीट शॉप कस्बे में तीन- चार होंगे। जहाँ अरसों की खूब डिमांड है।

दरअसल महानगरों से पहाड़ और पहाड़ से महानगरों में जाने वाले प्रवासियों की तादाद बढ़ती जा रही है। उन्होंने समय के अनुसार अपने खानपान मिठाइयों में अब परिवर्तन कर लिया है। जहां कुछ साल पहले तक वह बर्फी व अन्य मिठाई खाते थे उसकी जगह अरसा ने ले ली है कारण मिठाइयों में मिलावट का जहर होना! नकली मावा होना!आगराखाल रबड़ी के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है रबड़ी से ज्यादा अब यहां अरसे बिक रहे हैं।

अरसा गढ़वाल की पुरानी मिठाई है।चावल को पीसकर और गुड़ डालकर इसको तेल या  रिफाइंड में बनाया जाता है। जब लड्डू बर्फी नहीं होती थी तब अरसा ही अरसा थे।
त्योहार , वरडाली शादी विवाह में उसे एक खूबसूरत मिष्ठान के रूप में पेश किया जाता था। बेटी साल छह महीने में मायके जब आती थी, तब 1 माह बाद विदाई के वक्त  ससुराल के लिए एक टिन अरसा दिया जाता था। इसे कलेऊ कहते थे, ससुराल आकर एक-एक पीस गांव में बांटा जाता था, तब बुजुर्ग लोगों और महिलाओं को पता चलता था कि, फलां की ब्वारी (बहू) मायके गई थी। लेकिन  देश  में जैसे  ही निजीकरण का दौर आया,  वैसे ही अरसा और बेटियों की विदाई के वक्त की सिसकियां धुंधली पड़ने लगी।

लेकिन अब अरसा के दिन आ गए हैं अरसा पहाड़ के लोगों का अपना मिष्ठान  है जिसे वह स्वयं के पैदा किए हुए अनाज और गुड़ और तिलों के तेल से बनाते हैं। इसको सबसे बड़ी पुनः पहचान आगराखाल कस्बा दे रहा है, यहाँ से प्रवासी दिल्ली ,मुंबई, चंडीगढ़ , देहरादून, या अन्य महानगरों में इस अरसा पकवान को ले जाते हैं। यह 1 माह तक खराब नहीं होने वाला मिष्ठान है।

मुझे जब आज एक मिष्ठान भंडार वाले ने डेढ़ कुंटल अरसा विक्रय करने की बात बताई तो सहमत नहीं था, मैंने क्रॉस चेक पास के ही एक दुकानदार से इसकी बिक्री के बारे में जाना। मैंने इंटरव्यू स्वरूप मोबाइल से कुछ सेकंड में सवाल किए ? उसकी कुंतल बिक्री की बात सही निकली। दरअसल आगराखाल में कुछ मिष्ठान भंडारों में अरसा हर दिन ताजा बन रहा है, क्योंकि इसकी डिमांड अधिक है इसे अगली सुबह या दिन तक बिकना ही है यह एक तो सस्ता भी है करीब 300 रुपये किलो, और दूसरा उनका बहुत प्राचीन दादा -परदादा का खाया हुआ मिष्ठान का तमगा भी इसमें लगा हुआ है! मावे की जगह इस पर बड़ा वाला भरोसा करना बहुत अधिक विश्वसनीय पैदा करता है। इसमें गांव की जड़ों की मिट्टी की खुशबू दिखाई देती है, साथ ही ध्याण (बेटी) जो अब दादी बन गई है उसके कलेऊ की महक आज भी आती है। अरसा गढ़वाल की परंपरा है, संस्कृति, और दानों-स्यानों का घर-घर , चूल्हे-चूल्हे मिष्ठान

मान्यता है कि, अरसा पकवान को आदि गुरु शंकराचार्य ने जब आठवीं सदी में प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों की गढ़वाल में स्थापना की थी, तब वह कर्नाटक से अरसा लाए थे। जैसे विल्सन ने राजमा के बीज ब्रिटेन से हर्षिल में लाए थे।आदिगुरु के इसे लाने के बाद यहां का यह मुख्य मिष्ठान हो गया। कर्नाटक में उसे आज भी अरसलु कहते हैं। अरसलु से ही अरसा हुआ शब्द का जन्म माना गया प्रतीत होता है।
वरिष्ठ पत्रकार शीशपाल गुसाईं की फेसबुक वॉल से

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article टिहरी टाइटंस ने देहरादून दबंग को 22 रन से हराया, उत्तराखंड प्रीमियर लीग के फाइनल में बनाई जगह
Next Article यूएसडीएमए और सीआरओपीसी के बीच साइन हुआ MoU, उत्तराखंड को मिलेगी बड़ी मदद
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate