Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: एयर मार्शल अरविंद सिंह बुटोला, दुनिया का सर्वोत्तम हेलीकॉप्टर पायलट, टिहरी दरबार से जुड़े थे बुटोला जी
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > एयर मार्शल अरविंद सिंह बुटोला, दुनिया का सर्वोत्तम हेलीकॉप्टर पायलट, टिहरी दरबार से जुड़े थे बुटोला जी
Uttarakhand News

एयर मार्शल अरविंद सिंह बुटोला, दुनिया का सर्वोत्तम हेलीकॉप्टर पायलट, टिहरी दरबार से जुड़े थे बुटोला जी

January 11, 2022 10:22 am
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

उत्तराखंड के रहने वाले एयर मार्शल अरविंद सिंह बुटोला एयर फोर्स के इतिहास में 21 विभिन्न प्रकार के विमानों में 6700 घण्टे से अधिक उड़ान का अनुभव रखने वाले फाइटर पायलट हैं, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज बुटोला की जड़ें पुराना दरबार में हैं।

टिहरी नगर का पुराणा दरबार का बुटोला हाऊस देखने लायक था। क्या तिबार थीं क्या नक्काशीदार खंभे थे। आंगन में रौनक हुआ करती थीं। इस हाऊस को अरविंद के दादा श्री फतेह सिंह बुटोला ने बनाया था। फतेह सिंह बुटोला राजा श्री कीर्ति शाह की रियासत की सरकार में रशूखदार पद पर थे। पुराणा दरबार चार राजाओं की राजधानी भी रही है। बुटोला हाऊस का बाड़ा था। उसमें लोग आसानी से जा नहीं सकते थे। इसकी तिबार शहर की खूबसूरती में चांद लगा देती थीं। तलया मंडल गाँव (जखण्ड), कीर्तिनगर ब्लॉक से दादा का टेलेंट रियासत में ले आया था।

फतेह सिंह के दो बेटे हुए श्री राजेन्द्र सिंह बुटोला, बचेंद्र सिंह बुटोला। राजेन्द्र यूपी के टॉप सरकारी वकीलो में थे। टिहरी में पीपी थे। जबकि बचेन्द्र भी देहरादून में सरकारी वकील थे। यानी दोनों भाई पीपी थे। पीपी साहब के जमाने में भी बुटोला हाऊस की शान थीं। बचेन्द्र सिंह बुटोला के इसी हाऊस में पैदा हुए थे अरविंद सिंह बुटोला, जो वर्तमान में भारतीय वायु सेना में एयर मार्शल हैं। एयर मार्शल अरविंद की माँ चकराता से 1977 में विधायक रहे शूरवीर सिंह चौहान की बहन थीं। बचेन्द्र जी का खुडबुडा (जीपीओ )के पीछे देहरादून में घर था।

अरविंद जी के पास भी टिहरी से जुड़ी यादें हैं। 1981 वह वह एनडीए से चयनित हो गए थे। वह एयर फोर्स में हेलीकॉप्टर पायलट बने। आज वह वायु सेना अकादमी हैदराबाद में कामन्डेंड हैं। उनका हेलीकॉप्टर पायलट का इतिहास उजला रहा है। राजेन्द्र बुटोला के बेटे कर्नल श्री रविन्द्र बुटोला हैं। जो चेन्नई में बस गए हैं। कर्नल की दो बहनें देहरादून में रहती हैं।

अरविंद जी नेशनल डिफेंस कालेज नई दिल्ली से ग्रेजुएट्स हैं। वह एक योग्य, अनुभवी उड़ान प्रशिक्षक हैं। एयर फोर्स के इतिहास में उनका 21 विभिन्न प्रकार के विमानों में 6700 घण्टे से अधिक उड़ान का अनुभव है। संभवतः बुटोला का यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज है। सियाचिन में जोखिम और चुनोती भरे स्थान में हेलीकॉप्टर उतारने का अनुभव है। साथ ही उन्होंने जम्मू कश्मीर में एक हेलीकॉप्टर इकाई की कमान भी संभाली।

नामीबियन रक्षा बल के वरिष्ठ उड़ान प्रशिक्षक और एडवाइजर भी रहे।वह हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में मुख्य परीक्षण पायलट भी रहे। पश्चिमी वायु कमान के तहत एक एयर बेस के स्टेशन कमांडर, एक ऑपरेशनल कमांड के वरिष्ठ अधिकारी-प्रभारी, साथ ही एयर स्टाफ ऑपरेशन (परिवहन और हेलीकॉप्टर) के सहायक प्रमुख थे। इंडियन एयर फोर्स में तीन प्रकार पायलट होते हैं। पहला फाइटर, दूसरा हेलीकॉप्टर, तीसरा ट्रांसपोर्ट। बुटोला जी हेलीकॉप्टर पायलट हैं।

भारत में एयर चीफ मार्शल एक बार को छोड़ कर, हर बार फाइटर पायलट ही बने हैं। यदि बुटोला का एयर चीफ मार्शल में नंबर आ जाता तो, भारतीय वायु सेना में उत्तराखण्ड इतिहास बनाता। आर्मी में दो बार पूर्व में उत्तराखण्डी आर्मी चीफ रहे हैं। लेकिन बुटोला का दूसरे या तीसरे रैंक में जाना ही बड़ी बात है। इसी में संतोष करना होगा। एयर मार्शल बुटोला जी को विशिष्ट मेडल, अति विशिष्ट मेडल, से सम्मानित किया गया है।

शीशपाल गुसाईं जी की फेसबुक वाल से

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article उत्तराखंड : खाई में गिरी बस, पेड़ की वजह से सुरक्षित बचे यात्री
Next Article आम आदमी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, जानिए कहाँ से किसे मिला टिकट
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate