Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: दस वर्ष से पुराने सभी आधार कार्ड होंगे अपडेट, जानिए जिलाधिकारी ने क्या दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > रुद्रप्रयाग > दस वर्ष से पुराने सभी आधार कार्ड होंगे अपडेट, जानिए जिलाधिकारी ने क्या दिए निर्देश
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

दस वर्ष से पुराने सभी आधार कार्ड होंगे अपडेट, जानिए जिलाधिकारी ने क्या दिए निर्देश

October 31, 2022 8:43 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
  • दस वर्ष से पुराने कार्ड धारकों को अपडेट कराना होगा पता व पहचान पत्र
  • जन्म के समय से ही आधार बनाने पर दिया जाएगा जोर

रुद्रप्रयाग : केंद्र सरकार के निर्देशन पर यूनिक आईडेंटिफिकेशन एथाॅरिटी आफ इंडिया (यूआईडीएआई) देशभर में आधार कार्ड अपडेट करवाने को लेकर सशक्त कदम उठा रही रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय आधार माॅनीटरिंग समिति की बैठक राज्य स्तरीय यूआईडीएआई अधिकारियों के साथ संपन्न हुई।

बैठक में जिले में दस वर्ष से पुराने सभी आधार कार्ड धारकों की पहचान एवं पते का सत्यापन कर अपडेट करने में तेजी लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने पर सहमति बनी। एनआईसी सभागार में सोमवार को आधार समिति की आयोजित बैठक में परियोजना प्रबंधक यूआईडीएआई शिव उनियाल ने बताया कि केंद्र सरकार आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए देशभर में अभियान चला रही है।

प्रमुख तौर पर दस वर्ष से पुराने आधार कार्डों का पुनः सत्यापन कर पता अपडेट करवाना सरकार की प्राथमिकता है। नवजात शिशु के जन्म पंजीकरण के साथ ही आधार कार्ड बनवाने पर भी केंद्र सरकार का जोर है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने जिला स्तर पर भी प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए तैयार रहने को कहा। उनियाल ने कहा कि उक्त दोनों अभियानों को सफल बनाने के लिए जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ही विशेष शिविर आयोजित किए जाएं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यूआईडीएआई टीम को आधार केंद्र स्थापित करने एवं आधार मशीन शिविरों के लिए लाने-ले जाने की प्रक्रिया सरल करने के लिए नियमों को संसोधित करने का सुझाव दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में मशीनें होने के बाद भी तकनीकी समस्याओं एवं लंबी प्रक्रियाओं के चलते मशीनों का संचालन नहीं हो पा रहा है जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने जनपद में आधार केंद्रों की संख्या बढ़ाने एवं संचालित हो रहे आधार केंद्रों पर आने वाली तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान के लिए ठोस कार्यशैली अपनाने को भी कहा। उन्होंने बताया कि जनपद स्तरीय समिति में महिला कल्याण एवं बाल विकास, शिक्षा, चिकित्सा, दूर संचार, सूचना प्रौद्योगिकी तथा समाज कल्याण विभाग आधार कार्ड बनाए जाने हेतु यूआईडीएआई द्वारा रजिस्टार नियुक्त किए गए हैं।

सहायक परियोजना प्रबंधक यूआईडीएआई शुभम त्यागी ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ मानव शरीर में कई बदलाव आते हैं जिस कारण सरकारी योजनाओं एवं बैंक समेत अन्य संस्थाओं का लाभ लेने से लाभार्थी वंचित रह जाते हैं, ऐसे में सरकार द्वारा निर्धारित समय पर बायोमैट्रिक, फोटो सहित अन्य जानकारियां आधार में अपडेट होनी जरूरी हैं। उन्होंने अभियान के तहत 5 एवं 15 साल पूर्ण होने पर अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक अपडेट करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी अर्पणा ढौंडियाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विवेक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्त्वाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैली प्रजापति, ई. डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित रावत सहित आनलाइन माध्यम से अन्य अधिकारी भी जुड़े रहे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मुख्यमंत्री धामी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में फुटबॉल खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
Next Article मुख्यमंत्री ने सड़क व नहर कवरिंग कार्य का किया औचक निरीक्षण, कार्य मे तेजी लाने के दिये निर्देश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate