देहरादून: बीती रविवार को रियल्टी शो इंडियाज बेस्ट डान्सर के शो में ऋषिकेश के अमन ने अपने डांस से पूरे देश का दिल जीत लिया। ऑडिशन राउंड में उन्होंने उड़ता पंजाब सांग पर शानदार डांस किया जिसके बाद जजेज इतने खुश हुए कि उन्होंने अमन की तारीफों के पुल बांध दिए। सोनी टीवी पर प्रसारित रियल्टी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में तीर्थनगरी के डांसर अमन शाह ने जो प्रतिभा दिखाई उससे पूरा उत्तराखंड गौरव महशूस कर रहा है।
प्रदेशवासी अमन को ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेसित कर रहे हैं। अमन ने बताया कि वे नौ वर्षों से डांस कर रहे हैं। पहली बार वे इतने बड़े मंच पर प्रदर्शन कर पाए हैं। उनके डांस की वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में अब तक फेमस गीतकार टोनी कक्कड़, नेहा कक्कड़, हनी सिंह, गुरु रन्धावा, डांस कोरियोग्राफर टेरीन्स लुईस, अभिनेत्री नोरा फतेही फॉलो करने के साथ ही शेयर भी कर चुके है।
रविवार को हुए ऑडिशन राउंड में परफॉम करने के बाद एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अमन को फ़्लाइंग किस भेज दी इसके बाद पहाड़ी छोरे ने क्यूट डांस स्टेप से उनका धन्यबाद किया, यह देखकर वह इतनी खुश हुई कि उन्होंने एक बार फिर फ़्लाइंग किस भेजी। मजेदार बात यह थी कि टेरेंस ने शो में कहा कि अमन शाह को वह बहुत पहले से फॉलो करते हैं। कुल मिलाकर अमन शाह छा गए हैं।
अब हमें भी ऐसी प्रतिभा को सपोर्ट करना चाहिए, इसलिए आप सभी लोगों से अपील है कि अब आने वाले समय में अमन को जमकर वोट कीजियेगा। बता देते हैं कि सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो में कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के अलावा एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और कोरियोग्राफर गीता कपूर जज कर रहे हैं। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबचिया इस शो को होस्ट करते नजर आएंगे। आपने अगर अमन शाह का वीडियो नहीं देखा है तो आप यहां देख सकते हैं-
')}