Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: जुनून हो तो ऐसा: टिहरी के विजय सेमवाल ने 59 वें साल में पास की यू०जी.सी० नेट परीक्षा
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > जुनून हो तो ऐसा: टिहरी के विजय सेमवाल ने 59 वें साल में पास की यू०जी.सी० नेट परीक्षा
Uttarakhand News

जुनून हो तो ऐसा: टिहरी के विजय सेमवाल ने 59 वें साल में पास की यू०जी.सी० नेट परीक्षा

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min.mp4

मन में जुनून हो तो हर असंभव को संभव में बदलना बहुत ही आसान होता है जिसमे तन-मन-धन और आयु वर्ग की बाधा म्याना नहीं रखता है। ऐसा ही क्रेजी जुनून का कार्य कर दिखाया है उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल के निवासी विजय सेमवाल ने।

भारत सरकार के मानव संसाधन विकास एवं शिक्षा मंत्रालय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा (यू०जी०सी० नेट 2023) पर्यटन प्रशासन एवं प्रबन्धन विषय में अपने 59वें वंसत के स्वागत की वेला पर क्वालिफाई कर युवा विधार्थी वर्ग को एक प्रेरणा प्रदान की है ।

सेमवाल का जन्म 21 जनवरी 1966 में टिहरी गढ़वाल जिले के जाखणीधार तहसील ग्राम नेग्याणा लवोईगाँव काण्डीखाल मगरों में हुआ और टिहरी दरवार के राजगुरू पं० जग्गन्नाथ प्रसाद नौटियाल जी से दिक्षारम्भ व उपनयन संस्कार गृहण कर ग्राम स्थित निजि स्कूल से बुनियादी शिक्षा के साथ ही बे०पा० क्वीली, रा०उ०मा०वि० पौखाल, रा० प्रताप इंटर कालेज पुरानी टिहरी व स्नातक परास्नातक पर्यटन प्रशसन एवं प्रबन्धन की शिक्षा हे०न०ब०ग०वि०वि० तथा उत्तराखण्ड विश्व विद्यालय शिक्षा गृहण की गयी। 1989 में श्रीनगर कैम्पस में परिसर वार्ता पत्रिका सम्पादित की।

सेमवाल द्वारा छात्र जीवन में विद्यालय खेलकूद, सांस्कृतिक, वाद-विवाद, भषण, विचार गोष्ठी, एवं सेमिनार तथा मॉडल पार्लियामेंन्ट आदि गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर सहभगिता करते हुये राज्य विज्ञान कांग्रेस आंनद भवन इलाहबाद से मैडल व एन०सी०सी० ए-बी-सी प्रमाण पत्र, आर्मी अटैचमेंट, गोवा एविसीपिडीसन के साथ ही अनेक ए०ट०सी०, सी०ए०टी०सी० कोर्ष किये गये हैं। इसके साथ ही छात्रान्दोलन व 1984 में गढवाल मण्डल में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन हेतु चिंगारी सुलगाने के लिये साईकिल यात्रा जन सम्पर्क अभियान चलाया गया ।

सेमवाल द्वारा 1990 से 2020 तक उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड पर्यटन के अधीन ग०म०वि०नि० में वरिष्ठ प्रबन्धक पर्यटन के पद पर सेवा की गयी। सेवाकाल में पिलग्रिम्ज, टुरिज्म, एडवैचर, ट्रेकिंग, राफ्टिंग, लेजरनोन पर्यटन, जन सम्पर्क ईवेन्ट एवं टैंड फेयर मार्केटिंग, ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार, अहमदाबाद, चण्डीगढ, आगराखल, वारसू, रँथल, उत्तरकाशी, टिहरी झील पर्यटन, सिरॉई, फ्लोटिंग हट आदि स्थानों पर प्रवन्धन कार्य किया गया।

1993 में प्रथम फोर स्ववयर गंगा राफ्टिंग कंपीटिशन, 1999 में आई०टी०डी०सी० की एच०आर०डी० ट्रेनिंग, 2000 व 2014 में 2 बार हिमालयन महा कुम्भ नंदा राज जात यात्रा में भी पूर्ण सहभागिता, भारत सरकार द्वारा आयोजित कौशल विकास कार्यक्रम एच०एस०आर०टी० ट्रेनिंग एवं तत्पश्चात टुरिज्म, हाउस कीपिंग, एवं फुड एण्ड वैवरेज सेफ विषयों में फैकल्टी ट्रेनर का कार्य किया गया । सेमवाल ईमानदारी की सेवा के साथ कर्मचारी हित में भी सतत मुखुर रहें।

उत्तराखण्ड विश्व विद्यालय से मास्टर ऑफ टुरिज्म मैनेजमेंन्ट की उपाधि 78 प्रतिशत के साथ प्राप्त कर 2020 के कोविड काल में सेमवाल निगम सेवा से विरत होने व अपने जुनून के लिये अकादमिक संघर्ष में प्रवेष करने का अवसर मिल गया और वो अपने स्वाध्याय में दिन रात भूल कर एकाकार हो गये।

राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा नेट अपनेआप में एक अनोखी परीक्षा है जो अन्य समकक्ष परीक्षाओं से विभिन्न पैरामीटरों के साथ भिन्न होने के कारण अतंयत कठिनतम है, जिसके कारण उच्च शिक्षा जगत में गुणवत्ता परक शोध और संकाय की भारी कमी अनुभव की जाती है। सेमवाल ने अपने लगातार प्रयासों से आखिर 2023 की नेट परीक्षा टुरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन एण्ड मैनेजमेंन्ट विषय में क्वालिफाई कर अपने जुनून को फर्श से अर्स तक पहुंचा दिया।

सेमवाल ने एक भेंट में बताया कि पूरे देश भर में टुरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन एण्ड मैनेजमेंन्ट विषय में केवल 197 अभ्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है, जिसमें 178 नेट और 19 जे०आर०एफ० के लिये चयनित किये गये हैं। राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा नेट क्वालिफाई के पश्चात छात्र को विषय की कहीं भी कोई भी परीक्षा नहीं देनी पड़ती है, विश्व विद्यालय साक्षत्कार बोर्ड के समक्ष केवल अपने शोध प्रपोजल पर साक्षत्कार प्रस्तुत करना पड़ता है। सेमवाल ने बताया कि उनका जुनून था कि अधिकतम आयु वर्ग मे नेट क्वालिफाई किया जाय और निम्न आयु वर्ग को प्रेरणा प्रदान कर दूसरे उददेश्य पलायन का पर्यटन पर प्रभाव विषयक अध्ययन की ओर यात्रा मार्ग प्रशस्त किया जाय।

सेमवाल ने बताया कि इस परीक्षा की तैयारी के लिए ऑफलाईन पुस्तकीय और ऑनलाइन जे०आर०एफ० अडडा और अनएकेडमी से की गयी । उनका यह नव वर्ष इतना सौभग्यशली रहा कि 59वें बंसत की पूर्व संन्ध्या पर विश्व विद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा नेट क्वालिफाई की सूचना प्राप्त हुई। संभवतः समूचे उत्तराखण्ड में समस्त विषयों में लगभग 10 अभ्यर्थियों को ही सफलता हासिल हुई।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article पेटीएम पेमेंट्स पर प्रतिबंध लेकिन घबराएं नहीं ग्राहक, आरबीआई ने दी यह राहत
Next Article डोईवाला मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौत, पांच घायल
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218KFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4KFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate