Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: ग्रामीण विकास की नींव हैं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां: मंत्री रेखा आर्य
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > ग्रामीण विकास की नींव हैं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां: मंत्री रेखा आर्य
Uttarakhand News

ग्रामीण विकास की नींव हैं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां: मंत्री रेखा आर्य

June 20, 2025 7:42 pm
Share
2 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

रुद्रप्रयाग: प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में जनपद रूद्रप्रयाग की नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और आंगनबाड़ी व्यवस्था को सशक्त करने के लिए राज्यभर में 7052 पदों पर भर्ती की गई है, जिनमें 722 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और 6330 सहायिकाएं शामिल हैं।

आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री का पद केवल रोजगार नहीं, बल्कि सेवा और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा आंगनबाड़ी केंद्र हमारी योजना के सबसे आधारभूत स्तंभ हैं और इन कार्यकत्रियों की भूमिका मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्रों में होती है।

कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में ऐतिहासिक वृद्धि की है, जिससे उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ सम्मान का अनुभव हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज हमारे विभाग में उच्च शिक्षित बेटियां जुड़ रही हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आंगनबाड़ी सहायकों की नियुक्ति योग्य के आधार पर ही गयी है ।

मंत्री ने सभी नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बधाई देते हुये उनसे संवेदनशीलता, समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि राज्य के हर गांव, हर घर तक मातृ और बाल कल्याण योजनाएं प्रभावी रूप से पहुंचें। इस दौरान रुद्रप्रयाग जिले के 15 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 188 आंगनबाड़ी सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष उत्तराखंड महिला आयोग ऐश्वर्या रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ. अखिलेश मिश्रा, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article सरकारी आंगनबाड़ी में बच्चे का दाखिला करने वाली आईएएस ऑफिसर बनी पौड़ी की नवनियुक्त जिलाधिकारी
Next Article भराड़ीसैंण, गैरसैंण की मिट्टी ने जीता विदेशी मेहमानों का दिल
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
Uttarakhand News
January 24, 2026
उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
Uttarakhand News
January 23, 2026
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Uttarakhand News
January 23, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

January 13, 2026
Uttarakhand News

जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

December 27, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि

December 25, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate