Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: सरकारी आंगनबाड़ी में बच्चे का दाखिला करने वाली आईएएस ऑफिसर बनी पौड़ी की नवनियुक्त जिलाधिकारी
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > सरकारी आंगनबाड़ी में बच्चे का दाखिला करने वाली आईएएस ऑफिसर बनी पौड़ी की नवनियुक्त जिलाधिकारी
Uttarakhand News

सरकारी आंगनबाड़ी में बच्चे का दाखिला करने वाली आईएएस ऑफिसर बनी पौड़ी की नवनियुक्त जिलाधिकारी

June 20, 2025 7:33 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

पौड़ी/अभिषेक नेगी : आजकल सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाना तो दूर, लेकिन सरकारी योजनाओं की जानकारी अपने बच्चों को तक नहीं देते हैं, स्वाति एस भदौरिया नाम है एक ऐसी शख्सियत का जिन्हें कर्तव्यनिष्ठा और सादगी की वजह से उम्दा प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर जाना जाता है। वे जरूरतमंदों के विकास को देश की तरक्की से जोड़कर देखती हैं और यही कारण है कि सामाजिक दूरियों को पाटने में बढ़-चढ़कर काम करने में विश्वास रखती हैं।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली स्वाति श्रीवास्तव का परिवार शिक्षा से जुड़ा रहा है। उनकी स्कूली शिक्षा गोरखपुर के लिटिल फ्लॉवर स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने लखनऊ के आईईटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग में बीटेक (ऑनर्स) किया। वहां से निकलने के बाद उनका चयन भारतीय रिजर्व बैंक के लिये हो गया, जहां उन्होंने छह महीने काम भी किया। 2012 में आईएएस में चुने जाने के बाद स्वाति श्रीवास्तव को छतीसगढ़ कैडर मिला। वहां सब-डिवीजन मजिस्ट्रेट, डोंगरगांव और सरायपाली में रही।

स्वाति की शादी नितिन भदौरिया से हुई जो 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उत्तराखंड में पोस्टेड हैं। विवाह के बाद स्वाति 2015 में उत्तराखंड कैडर में चली गयीं, जहाँ उप-मंडल मजिस्ट्रेट, मसूरी और देहरादून के रूप में उनका बेहद सफल कार्यकाल रहा। दिलचस्प बात यह है कि अलग-अलग कास्ट से होने के बावजूद ये एक अरेंज्ड मैरिज रहा क्योंकि रिश्ते से पहले दोनों एक दूसरे से मिले तक नहीं थे।

उत्तराखंड सरकार के अधिकारी के तौर पर सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यमों के विभागों में अतिरिक्त सचिव के साथ एडिशनल सीईओ, उत्तराखंड खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड, निदेशक राष्ट्र स्वास्थ्य मिशन, प्रबंधक गढ़वाल मंडल विकास निगम, जिलाधिकारी चमोली व वर्तमान में अपर सचिव राज्यपाल उत्तराखंड के पदों पर रही और अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली से एक अलग पहचान बनायी। स्वाति हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर भी रह चुकी हैं।

जुलाई 2018 में चमोली जिले की जिलाधिकारी बनीं। बतौर जिलाधिकारी उन्होंने सादगी और ईमानदारी से अपने प्रशासनिक कार्यों को बखूबी निभाया है। चमोली में डीएम रहते हुए उन्होंने अपने बेटे का एडमिशन आंगनबाड़ी सेंटर में कराकर एक मिसाल पेश की। उनका इस बारे में मानना था कि जब सरकार तमाम सुविधा दे रही है तो बच्चे को महंगे स्कूल में भेजने की क्या जरूरत है? इससे समाज में एक अच्छा संदेश गया और बढ़िया वातावरण बना। वे हर किसी को मदद करने की कोशिश में रहती हैं। अपने सरकारी आवास पर कार्यरत एक नौजवान को राज्य स्तर का गायक बनने का अवसर देकर वे देश भर में काफी चर्चित रही हैं।

स्वाति एस भदौरिया को उम्दा बनाने के पीछे उनकी सोच है जिसके तहत उन्होंने जरूरतमंदों और आमलोगों के लिए कई अहम प्रोजेक्ट शुरू की है। ये खास प्रोजेक्ट्स हैं-बचपन ( बच्चों की प्रगति और पोषण के लिए बेहतर आंगनबाड़ी)। उन्होंने पंच बद्री प्रसादम परियोजना की भी शुरुआत करवायी जिसके तहत वहां के लोग तुलसी, स्थानीय जड़ी-बूटियों की धूप, अखरोट, चौलाई के लड्डू, सरस्वती और कैलाश मानसरोवर का जल एक सरकारी व्यवस्था के तहत तैयार करते हैं। इससे स्थानीय लोगों को आजीविका मिल रही है और उनके जीवन स्तर में भी सुधार हो रहा है।

स्वाति एस भदौरिया ने राजकीय इंटर कॉलेजों में स्मार्ट क्लास की शुरुआत करवायी है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए प्रेरणा नि:शुल्क कोचिंग क्लास भी उनकी पहल का ही नतीजा है। स्थानीय उपज को बढ़ावा देने के लिए संडे बाजार और बागवानी आउटलेट का विकास करना उनकी विकासवादी सोच का अहम हिस्सा माना जाता है।

जिले में एंडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने और नये पर्यटन स्थलों का विकास करना उनकी दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा शानदार गवर्नेंस, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता, गंभीरता और व्यवहार कुशलता आदि दस मानदंडों पर किये गए सर्वे में चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया “उम्दा” श्रेणी में प्रमुख स्थान रही हैं। अब वह पौड़ी जनपद के लिए कुशल प्रशासनिक,दक्षता व सकारात्मक ऊर्जा के साथ जनपद को चहुंमुखी विकास के लिए अग्रणी होगी।
रिपोर्ट अभिषेक नेगी

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article बद्री केदार स्टोन क्रेशर पर करीब 21 लाख का अर्थदण्ड लगाया
Next Article ग्रामीण विकास की नींव हैं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां: मंत्री रेखा आर्य
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate