Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: घर की आर्थिक तंगी दूर करने शहर आई थी अंकिता, एक महीने में ऐसे उझड़े सपने, SDRF ने शव किया बरामद
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > घर की आर्थिक तंगी दूर करने शहर आई थी अंकिता, एक महीने में ऐसे उझड़े सपने, SDRF ने शव किया बरामद
Uttarakhand News

घर की आर्थिक तंगी दूर करने शहर आई थी अंकिता, एक महीने में ऐसे उझड़े सपने, SDRF ने शव किया बरामद

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min.mp4

उत्तराखंड SDRF ने अंकिता भंडारी का शव ऋषिकेश की चिल्ला नहर से बरामद कर लिया है। अंंकिता के शव की पहचान उसके भाई और पिता ने की है इसके बाद उसके शव को ऋषिकेश के एम्स ले जाया गया है। बता दें कि 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंड़ारी की 18 सितम्बर को हत्या कर नहर में फैक दिया गया था। इस मामले में जिस रिजॉर्ट में वह काम करती थी उस रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य सहित 3 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया था। अंकिता की लाश को तलासने के लिये नहर को भी सुखा दिया गया था जिसके बाद आखिरकार अंकिता के शव को बरामद कर लिया गया है।

एक महीने में ऐसे उझड़े सपने-

पौड़ी गढ़वाल के गांव में पली-बढ़ी एक बालिका सुनहरे भविष्य के सपने बुनकर ऋषिकेश शहर में आई लेकिन सपनों की उड़ान शुरू होते ही खत्म हो गई। दरिंदों ने अपनी काली करतूतों को छिपाने के लिए उसके सपनों को शक्ति नहर की जलराशि में मौत की नींद सुला दिया। अंकिता ने पढ़ाई-लिखाई के बाद अपने कदमों पर खड़े होने की ठानी थी वह अपने माता पिता का सहारा बनना चाहती थी। अपने घर की आर्थिक तंगी को दूर करना चाहती थी। अंकिता ने पिछले महीने 28-29 अगस्त को वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी ज्वाइन की थी। जब वह ऋषिकेश आई थी उस समय उसके पिता वीरेंद्र भंडारी उसे ऋषिकेश छोड़ने आये थे। सबकुछ देखने के बाद वे संतुष्ट होकर गाँव लौट गए लेकिन रिजॉर्ट में कुछ दिन काम करने बाद अंकिता परेशान होने लगी सायद रिजॉर्ट में चल रहे अनैतिक कार्यों से वह असहज थी बाद में वनंत्रा रिजॉर्ट का संचालक पुलकित आर्य द्वारा अंकिता भंडारी को ग्राहक के साथ गलत काम करने का दबाव बनाने लगा। इसी विवाद के चलते संचालक पुलकित आर्य और दो अन्य साथियों ने चिल्ला नहर में फेंक दिया।

आरोपियों ने स्वयं यह बात कबूल कर ली है कि उन्होंने अंकिता पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाया था, और उन्होंने उसे धक्का देकर नहर में फेंका। अंकिता अपनी सभी छोटी बड़ी बातें अपने दोस्त जम्मू निवासी पुष्प के साथ शेयर करती थीं। उसने पुष्प को रिसार्ट में उसके साथ हो रहे बर्ताव की एक-एक जानकारी साझा की, जो आज भी उसके मोबाइल चैट में मौजूद है। अंकिता की ओर से साझा की गई बातें ही इस पूरे घटनाक्रम के पर्दाफाश की अहम कड़ी बनी। सबको झकझोर देने वाले इस हत्याकांड के बाद सबसे बड़ा दुखों का पहाड़ तो उन माता-पिता पर टूटा है, जो अपनी लाडली बेटी को खो चुके हैं। पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी व मां सोनी देवी इन दरिंदों को अब फांसी के फंदे पर देखना चाहते हैं। रिजॉर्ट की कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि रिजॉर्ट अनैतिक कार्य का अड्डा था। रिजॉर्ट संचालक कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट भी करता था।

विवादों से रहा आरोपी का रिश्ता-

अंकिता हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुल्कित आर्य का हमेशा विवादों से नाता रहा है। उसकी छवि हमेशा से रसूखदार बाप के बिगड़ैल बेटे के रूप में रही है। साल 2012 में बहादराबाद क्षेत्र में दो गुटों के झगड़े में पुल्कित के खिलाफ धारा 307 का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। 2016 में ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में चर्चित मुन्नाभाई कांड सामने आने पर पुल्कित को एडमिशन के फर्जीवाड़े में निष्कासित किया गया था। लॉकडाउन में जब लोग अपने घरों में कैद थे, तब पुल्कित सत्ता की हनक दिखाने के लिए अपने पिता की गाड़ी लेकर चमोली जा पहुंचा था। बदरीनाथ जाने के दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया था। गाड़ी पर उत्तराखंड पशु पालन बोर्ड के उपाध्यक्ष की नेम प्लेट लगी हुई थी। आरोपी का पिता विनोद आर्या पिरान कलियर थानाक्षेत्र के गांव इमलीखेड़ा के निवासी है जो पूर्व में फार्मेसी के लिए ग्रामीणों की जमीन दबाने के आरोपों में घिरे रहे हैं। ऊपर तक पहुंच होने की वजह से इनके खिलाफ कभी कोई कार्यवाही नहीं हुई।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article गाय भैंसो को लम्पी स्किन डिजीज से कैसे बचाएं, पशु चिकित्सा अधिकारी आशुतोष जोशी ने दी यह जानकारी
Next Article बड़ी खबर: ऋषिकेश की चिल्ला नहर से मिला अंकिता का शव, परिजनों ने की शिनाख्त
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218KFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4KFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate