लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस से इस्तीफे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। अनुकृति ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। मिस इंडिया अनुकृति पहाड़ की महिलाएं आत्मनिर्भर बने इस दिशा में लंबे समय से काम कर रही हैं।
अनुकृति पिछले विधानसभा चुनाव में लैंसडोन सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। उन्हें भाजपा के दिलीप रावत ने हराया था। इसके बाद से अनुकृति कांग्रेस में खास सक्रिय नजर नहीं आ रहीं थीं। शनिवार को उन्होंने पार्टी छोड़ दी। लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे की झड़ी लगा रखी है।