Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: महाराज का मुख्यमंत्री से आग्रह, पानी में डूबे क्षेत्रों को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > हरिद्वार > महाराज का मुख्यमंत्री से आग्रह, पानी में डूबे क्षेत्रों को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए
Uttarakhand Newsहरिद्वार

महाराज का मुख्यमंत्री से आग्रह, पानी में डूबे क्षेत्रों को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए

July 19, 2023 8:58 pm
Share
4 Min Read
महाराज
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

हरिद्वार: प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री एवं जनपद हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया है कि जनपद के पानी में डूबे क्षेत्रों को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के साथ-साथ आपदाग्रस्त क्षेत्रों में रह रहे लोगों का दो महा का बिजली का बिल एवं सर चार्ज भी माफ किया जाए। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया है इन क्षेत्रों में बैंकों की ऋण वसूली पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगायी जाये।

जनपद हरिद्वार के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन व भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने दूसरे दिन बुद्धवार को भी मानसून अवधि के दौरान जनपद के बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र मोहम्मदपुर बुजुर्ग, वि०ख० लक्सर, लंढौर, मुंडलाना, साऊथ सीवर लाइन खानपुर, मोहनपुर, रूड़की स्थित गणेश पुल, रेलवे स्टेशन, पनियाला, भगवानपुर बाजार, जौनपुर से मोहम्मदपुर बुजुर्ग तटबंध, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र लक्सर बाजार, अकोढा कला में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र, बिरला टायर फैक्ट्री सहित रुड़की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों सहित सोनाली नदी का भी स्थलीय निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने लक्सर स्थित पूरे बाजार का पैदल भ्रमण कर प्रत्येक दुकान का भी मुआयना किया।

आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करते हुए जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि आपदा की इस घड़ी में धामी सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि अबकी बार इतनी बारिश हुई है जितनी पहले कभी नहीं हुई। अतिवृष्टि हुई है, हम प्रकृति से लड़ रहे हैं। इसलिए आपदा की इस घड़ी में सभी को अपना सहयोग देना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्री महाराज ने कहा कि आपदा की रोकथाम के लिए पूरी योजना बना दी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां-जहां भी बंध खोलने की आवश्यकता है उन्हें तत्काल खोला जाए। उन्होंने कहा कि पूलों के नीचे गाद बढ़ जाने के कारण नदियों का पानी घरों में घुस रहा है। श्री महाराज ने कहा कि नदियों के चैनेलाइजेशन के लिए पूरी योजना बनाकर हाई कोर्ट जायेंगे ताकि इस प्रकार की परिस्पतियों से पार पाया जा सके।

हरिद्वार में सड़कों की स्थिति की जानकारी देते हुए लोनिवि मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि जनपद में लोक निर्माण विभाग के अधीन मार्गो, सेतुओं में अतिवृष्टि के कारण कुल 54 मार्ग क्षतिग्रस्त होकर बाधित हुए थे जिसमें से 40 मार्गों को यातायात हेतु खोला जा चुका है। उन्होने कहा कि अभी तक 14 मार्ग यातायात हेतु बाधित हैं जिन्हें एक सप्ताह में यातायात हेतु खोल दिया जायेगा तथा बन्द मार्गों के वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हैं।

श्री महाराज ने कहा कि जनपद हरिद्वार में अतिवृष्टि से अन्नेकी सेतु पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। उस स्थान पर बैली ब्रिज का लॉचिंग कार्य भी प्रारम्भ कर दिया गया है।

आपदाग्रस्त क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री के साथ ही रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक स्वामी यतीस्वरानंद, संजय गुप्ता, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, रुड़की जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, हरिद्वार भाजपा उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, जोगिंदर सिंह पुण्डीर, लक्सर के एसडीएम सहित सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
TAGGED:महाराज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article एम्स ऋषिकेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे एम्स ऋषिकेश, घायलों का जाना हाल
Next Article मुख्य सचिव मुख्य सचिव ने दिए सभी परिसरों में विद्युत मानकों का अविलम्ब परीक्षण करने के निर्देश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate