Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने महिला कर्मचारियों के लिए माहवारी अवकाश की शुरुआत की, इसके अलावा की बड़ी घोषणा
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने महिला कर्मचारियों के लिए माहवारी अवकाश की शुरुआत की, इसके अलावा की बड़ी घोषणा
Uttarakhand News

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने महिला कर्मचारियों के लिए माहवारी अवकाश की शुरुआत की, इसके अलावा की बड़ी घोषणा

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून- 17 जनवरी 2022: भारत का सबसे बड़ा स्मॉल फाइनेंस बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक आज उन भारतीय कंपनियों की सूची में शामिल हो गया, जो अपनी महिला कर्मचारियों के लिए माहवारी अवकाश प्रदान करती हैं। इसके अलावा, बैंक ने संस्थान छोड़कर जाने वाले कर्मचारियों के लिए बैंकिंग में अपनी तरह की पहली पहल ‘एयू फॉरएवर पास’ भी घोषणा की।

‘विविधता और समावेशन’ एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के संचालन के केंद्र में है। मासिक धर्म की अवकाश नीति के साथ बैंक का लक्ष्य महिलाओं के लिए हर महीने 1 दिन का अतिरिक्त सवैतनिक अवकाश प्रदान करके एक समावेशी कार्यस्थल का निर्माण करना है। यह अवकाश मौजूदा तय अवकाश के अलावा होगा। यह नीति फरवरी 2023 से लागू की जाएगी।

बैंकिंग की पहली पहल के रूप में, स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 3 साल की सेवा के बाद संगठन छोड़ने वाले कर्मचारियों के लिए एक विशेष ‘एयू फॉरएवर पास’ भी लॉन्च किया है। संस्थान छोड़ते समय, स्वर्ण-मानक सेवा रिकॉर्ड और बैंक के विकास में असाधारण योगदान देने वाले चुनिंदा कर्मचारियों को ‘एयू फॉरएवर पास’ सदस्यता प्रदान की जाएगी। यह पास उन कर्मचारियों को जब भी वे चाहें एयू एसएफबी में शामिल होने का एक निश्चित अवसर प्रदान करता है।

कर्मचारी केंद्रित इन क्रांतिकारी पहलों को शुरू करने के उद्देश्य पर बोलते हुए एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी और सीईओ श्री संजय अग्रवाल ने कहा, ”बदलाव’ के अपने सिद्धांत के तहत सभी के लिए समावेशी विकास के लिए हम अपने संगठन के भीतर आवश्यक बदलाव लाने की दिशा में काम कर रहे हैं। किसी कार्यस्थल की संस्कृति को केवल तभी पूरी तरह से समावेशी माना जा सकता है जब वह संगठन संवेदनशील बनकर कार्यबल में प्रवेश करने की इच्छुक महिलाओं के लिए व्यावसायिक वातावरण दे और यहां तक ​​कि संस्थान छोड़कर जाने वाले कर्मचारियों सहित अपने विविध कार्यबल की जरूरतों को पूरा करता हो। इसी तरह, ‘एयू फॉरएवर पास’ हमारे उन कर्मचारियों के योगदान का सम्मान करने के लिए पेश किया गया है जो व्यक्तिगत अत्यावश्यकता या पेशेवर आकांक्षाओं के कारण हमारे संगठन को छोड़ते हैं। ‘बदलाव’ की इस यात्रा में हम अपने सभी कर्मचारियों का हाथ थामे आगे बढ़ते रहेंगे।”

इसके अलावा, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के मानव संसाधन प्रमुख श्री विवेक त्रिपाठी ने कहा, ”एयू बैंक ने महामारी के दौरान और उसके बाद अपने कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने के लिए कई पहल की हैं। हाल के दिनों में बैंक ने कर्मचारियों, परिवारों और समुदायों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए ‘एयू फॉरएवर पास’, माहवारी अवकाश नीति, जन्मदिन की छुट्टी, शादी की सालगिरह की छुट्टी, पितृत्व अवकाश, छुट्टी दान करने की नीति, लंबे समय तक सेवा करने वाले कर्मचारियों के लिए सवेतन अवकाश, शिक्षा सहायता कार्यक्रम, व्यक्तिगत ऋण नीति, रियायती गृह ऋण नीति जैसी नीतियों को अपनाया है।”

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article जल्दी करें: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा में 1564 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, 01 फरवरी है आखिरी दिन
Next Article मण्डलायुक्त ने शाम के समय शहर का किया पैदल निरीक्षण, 44 अवैध दुकानों का चालान
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate