मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी अवतार सिंह राणा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने उनके पुत्र संजय सिंह को फोन कर अवतार सिंह राणा जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उनके उपचार के संबंध में हिमालयन हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ. विजय धस्माना से भी बात की।
आज सुबह मुख्यमंत्री ने राणा के पुत्र संजय सिंह को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि श्री राणा के उपचार में कोई कमी नहीं रखी जायेगी। उन्होंने राणा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
बता दें कि कोरोना संक्रमित राज्य आंदोलनकारी व उत्तराखंड क्रांतिदल के केंद्रीय उपाध्यक्ष अवतार सिंह राणा को गंभीर हालत में जौलीग्रांट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। बीते 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें उनके छोटे बेटे विमल सिंह (36) की गांव में अचानक मौत हो गई। अस्पताल में रहते हुए राणा को इस बारे में जानकारी नहीं दी गई। दस दिन तक अस्पताल में रहने के बाद 29 अप्रैल को जब वे घर पहुंचे, तो उन्हें अपने पुत्र की मौत की सूचना मिली। इस दौरान उन्हें आघात लगा और उनकी तबियत बिगड़ गई थी।