देहरादून : उत्तराखंड में मानसून सक्रिय है कहीं-कहीं बारिश हो रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश और पहाड़ों पर लगातार हो रहे हल्की बारिश की वजह से पूरे प्रदेश में तापमान सामान्य बना हुआ है। आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहेगा। देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही मौसम शुष्क बना रहेगा। कुछ स्थानों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। आज देहरादून में तापमान 34 डिग्री के आसपास है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है। जिससे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जनपदों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विज्ञान द्वारा जारी अनुमान के अनुसार, राज्य में 30 जून तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है, इस दौरान ज्यादातर इलाकों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना हैं। मौसम विज्ञान ने एक जुलाई से फिर मौसम में बदलाव के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।