Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: बसंती से लेकर भुवन तक सभी के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने LoansWithoutDrama अभियान की शुरुआत की
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > बसंती से लेकर भुवन तक सभी के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने LoansWithoutDrama अभियान की शुरुआत की
Uttarakhand News

बसंती से लेकर भुवन तक सभी के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने LoansWithoutDrama अभियान की शुरुआत की

March 11, 2023 3:33 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा सिर्फ़ 30 मिनट में बहुत ही आसानी से गृह और कार ऋण की मंजूरी

महिला आईपीएल जिसमें बैंक सहयोगी मीडिया प्रायोजक है , के उद्घाटन के दौरान इस अभियान का भी शुभारंभ किया गया

देहरादून- 11 मार्च, 2023: भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने #LoansWithoutDrama विज्ञापन अभियान के शुभारंभ की घोषणा की। इस विज्ञापन अभियान में फिल्म के दो बेहद लोकप्रिय किरदारों के माध्यम से बड़े ही मनोरंजक रूप से बताया गया है कि, बैंक ऑफ़ बड़ौदा से डिजिटल माध्यम से गृह ऋण या कार ऋण के लिए आवेदन करना और सिर्फ़ 30 मिनट* में मंज़ूरी पाना कितना आसान है।

#LoansWithoutDrama कार और गृह ऋण अभियान में इस वास्तविक सच्चाई को सामने लाने पर ध्यान दिया गया है कि, आम तौर पर खरीदारों को हाल की अपनी खरीदारी के बारे में अपने परिवार और दोस्तों को थोड़ा रोचक रूप से बताना अच्छा लगता है। वे अपनी बातों को थोड़ा बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं और एक मनोरंजक रूप से इसके बारे मेन बताते हैं। इस विज्ञापन के अंत में उस वक़्त एक नया मोड़ आता है, जब यह पता चलता है कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा के डिजिटल ऋण के लिए मंज़ूरी पाना सचमुच बहुत आसान है – सिर्फ़ 30 मिनट में सहजता से या बाधारहित के ऋण की मंज़ूरी मिल जाती है। इस विज्ञापन में आज के जमाने के ग्राहकों की बढ़ती उम्मीदों को भी दर्शाया गया है, जिनके पास बैंक ऑफ़ बड़ौदा की तरह भरोसेमंद साथी मौजूद है।

असीम संभावनाओं और दर्शकों के बढ़ते उम्मीद को देखते हुए, #LoansWithoutDrama गृह और कार ऋण TVCs को वूमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के उद्घाटन संस्करण के दौरान लॉन्च किया जा रहा है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा WPL का सहयोगी मीडिया प्रायोजक है। भारत की उभरती हुई खेल प्रतिभाओं, विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन प्रदान करने तथा उनके साथ लंबे समय तक बनाए रखने के अपने बुनियादी सिद्धांत के अनुरूप ही बैंक WPL को समर्थन दे रहा है। संयोगवश, देश की एक युवा और होनहार खिलाड़ी तथा बैंक की ब्रांड एंडोर्सर, शेफाली वर्मा भी WPL के पहले चरण में खेलने वाली स्टार क्रिकेटरों में शामिल हैं।

इस अवसर पर श्री वी.जी. सेंथिलकुमार, उप-महाप्रबंधक, प्रमुख – विपणन एवं ब्रांडिंग, बैंक ऑफ बड़ौदा, ने कहा, “आम तौर पर लोग यही मानते हैं कि ऋण के लिए आवेदन करना बड़ा ही जटिल काम है, जिसमें ऋण लेने के लिए व्यक्ति को एक लंबी और धीमी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। हम इस सोच को बदलना चाहते थे और यह दिखाना चाहते थे कि बैंक ऑफ बड़ौदा कार एवं गृह ऋण की प्रक्रिया वाकई में बेहद आसान है। हम दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए इस बात को बड़े मनोरंजक और रोचक तरीके से पेश करना चाहते थे। आज के दौर में ग्राहक एक ऐसे वित्तीय भागीदार की तलाश में हैं, जो न केवल उन्हें अपने सपनों और आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करने में सक्षम बनाए, बल्कि उन्हें इसे तुरंत, सहज तरीके से और बाधारहित प्राप्त करने में भी सक्षम बनाए। एक प्रकार से देखा जाए तो, बैंक ऑफ बड़ौदा का #LoansWithoutDrama उनकी फाइनेंसिंग से जुड़ी हर सा, समस्या का हल है।”

LoansWithoutDrama विभिन्न भाषाओं में विभिन्न चैनलों पर दिखाया जाने वाला विज्ञापन अभियान है, जिसे टेलीविजन, रेडियो, डिजिटल माध्यमों तथा आउटडोर प्लेटफार्मों पर आठ भाषाओं – यानी हिंदी, अंग्रेज़ी, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में प्रसारित किया जाएगा।

हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी अपनी गृह ऋण की ब्याज दरों में 40 बेसिस प्वाइंट की कमी की है, जिसके बाद यह घटकर 8.50%* प्रति वर्ष हो गया है। यह विशेष दर 31 मार्च, 2023 तक की सीमित अवधि के लिए है। यह पूरे उद्योग जगत में सबसे कम और सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों में से एक है। ब्याज दरों में कमी के अलावा, बैंक गृह ऋण

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का किया शुभारम्भ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनपद बागेश्वर के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा
धामी सरकार की बड़ी पहल, खाद्य तेल के ‘री-यूज़’ पर कड़ी निगरानी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति के क्रम में गन्ना की मूल्य वृद्धि का शासनादेश हुआ जारी
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 271.33 करोड़ धनराशि की वित्तीय स्वीकृति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट की
Next Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जी से भेंट की
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली
Uttarakhand News
December 2, 2025
धामी सरकार के निर्देशों से मेडिकल शिक्षा को नई रफ्तार पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज निर्माण निर्णायक चरण में
Uttarakhand News
December 2, 2025
आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले मासूम पर गुलदार का हमला, जनाक्रोश जारी
Uttarakhand News
December 2, 2025
पं0 दीन दयाल तीर्थाटन योजनाः जागेश्वर धाम के लिए 27 वरिष्ठ तीर्थयात्रियों का पहला दल रवाना
Uttarakhand News
December 1, 2025

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हरिद्वार आगमन-गन्ने का भाव ऐतिहासिक रूप से बढ़ाने पर किसानों ने किया भव्य स्वागत

December 1, 2025
Uttarakhand News

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन का चम्पावत में व्यापक विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

December 1, 2025
Uttarakhand News

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दरबार, 25 शिकायतें दर्ज—अधिकांश का स्थल पर निस्तारण

December 1, 2025
Uttarakhand News

एचआईवी/एड्स के खिलाफ सामूहिक जंग, युवा शक्ति से लेकर जनभागीदारी तक मजबूत अभियान

December 1, 2025
Uttarakhand News

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन का चम्पावत दौरा-विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा, प्रगति में तेजी के निर्देश

December 1, 2025
Uttarakhand News

हिमालय होता जा रहा है बर्फ विहीन

December 1, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate