देहरादून के भरत सिंह बने सेना में सैन्य अफसर बने हैं। लेफ्टिनेंट भरत सिंह मूल रूप से चमोली, ब्लॉक थराली स्थित चैपडों गांव के हैं। उनके सेना में अधिकारी बनने से उनके गांव में भी ख़ुशी की लहर है, वहीं पूरे क्षेत्रवासी भरत को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दे रहे हैं।
देहरादून में लेफ्टिनेंट भरत सिंह के पिता बलवंत सिंह, माता श्रीमती पार्वती देवी ने उनके कंधो पर स्टार सजाये। भरत का परिवार देहरादून में रहता है। भरत पहले से ही एक सैनिक हैं उन्होंने सेना में रहते हुए कमीशन की तैयारी की और (ACC) द्वारा कमीशन फाइट कर अंतिम पग भरते हुए सेना में अधिकारी बन गए हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज देहरादून में आईएमए पास आउट परेड की सलामी ली। आज भारतीय सैन्य अकादमी में अंतिम पग भरते ही 319 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके साथ ही 68 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर परेड का आगाज हुआ। कैडेट्स के शानदार मार्चपास्ट से दर्शक दीर्घा में बैठा हर एक शख्स मंत्रमुग्ध हो गया। इन 319 युवा अधिकारियों में चमोली के भरत सिंह भी शामिल हैं।