देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में हंस फाउंडेशन द्वारा राज्य को उपलब्ध कराई गई 30 एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ किया। हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज का जन्मोत्सव पर हंस फाउंडेशन द्वारा उत्तराखण्ड के दूरगामी क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए उत्तराखंड को 30 एम्बुलेंस, 20 ट्रूनेट जांच मशीनें और 500 ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किए गए है।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भोले जी महाराज को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह उत्तराखण्ड वासियों के लिए सौभाग्य की बात हैं कि भोले जी महाराज जी एवं माता मंगला जी जैसे व्यक्तित्व हमारे साथ खड़े है। जो हर संकट के समय में राज्य के हित में कार्य कर रहे है और उनका आशीर्वाद एवं सहयोग हमेशा राज्य की जनता को मिलता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनमानस तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने हेतु कृत-संकल्प है। हमारे इस संकल्प के साथ हंस फाउंडेशन भी निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है।
इसके लिए उन्होंने भोले जी महाराज एवं माता मंगला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हंस फाउण्डेशन द्वारा प्रदेश के विकास में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग दिया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डॉ धन सिंह रावत, हंस फाउण्डेशन से विकास वर्मा उपस्थित थे।
हमारी सेवाएं जन-जन तक पहुंचे,यह हमारे लिए सबसे बड़ा सम्मान है- माता मंगला जी
भोले जी महाराज के जन्मोत्सव के मौके पर देश भर से कई प्रबुद्धजनों ने भोले जी महाराज जी को उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर माता मंगला जी एवं भोले जी महाराज जी सभी प्रबुद्धजनों का अभिवादन स्वीकारते हुए कहा की हमारी सेवाएं देश के जनमन की आवाज़ बनते हुए जन-जन तक पहुंच रही है।
यह हमारी सेवाओं का और हमारा सम्मान भी है। हम हमेशा प्रयासरत हैं कि हमारी सेवाएं उन लोगों तक पहुंचे,उन दूरगामी क्षेत्रों तक पहुंचे जिन्हें आज के समय में स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे ज्यादा आवश्कता है। स्वास्थ्य-शिक्षा,स्वरोजगार,बिजली-पानी, महिला सशक्तिकरण और तमाम ऐसी सेवाओं के लिए हम प्रतिद्ब है। जिनसे देश के लोगों की सेवा हो,जो लोगों की वास्तविक जरूरतों से जुड़ी हों।
माता मंगला जी ने कहा कि आज पूरा देश कोरोना महामारी के दौर से गुजर रहा है। धीरे-धीरे देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसे में हम सब को ध्यान रखना हैं कि कोरोना संक्रमण अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इस लिए अभी भी हम सब कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करना है।