चमोली में भारी बारिश के चलते घाट क्षेत्र में कन्तुरी गांव के पास बिनसर पहाड़ी से जबरदस्त भूस्खलन हुआ। जिसमे बड़े बड़े पत्थरों के साथ कई पेड़ भी जमीजोद हो गए। भूस्खलन के समय आवाज सुनकर गांव के लोग सहम गए। मौके पर तहसील दार सोहन सिंह भी पहुंचे और घटना का जायजा लिया। भूस्खलन का अभी भी खतरा बना हुआ है।
हालांकि इस घटना से किसी को कोई नुक्सान नहीं हुआ लेकिन इसके पास के गांव में रहने वाले 50 परिवार खतरे की जद में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके लिए खतरा बना हुआ है, वो घर छोड़ कर निकल गए हैं। फिलहाल वो स्कूल में सिफ्ट हो गए। शासन की और से राहत सामग्री दी जा रही है, देखिये भूस्खलन की ये खतरनाक वीडियो-
')}