Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने राहुल, सोनिया, प्रियंका, खड़गे को दी यह सलाह
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > देहरादून > बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने राहुल, सोनिया, प्रियंका, खड़गे को दी यह सलाह
देहरादून

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने राहुल, सोनिया, प्रियंका, खड़गे को दी यह सलाह

August 8, 2023 4:34 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून: भाजपा ने कांग्रेस की स्वाभिमान यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा, वे कितनी ही यात्रा निकाल लें लेकिन जनता न उनकी यात्रा में आने वाली है और न ही उनके राजनैतिक झांसे में । साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राहुल, सोनिया, प्रियंका, खड़गे को किसी राजनैतिक यात्रा से पहले चार धाम यात्रा पर आने की सलाह दी है ।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भट्ट ने कहा कि कांग्रेस कब यात्रा निकलती है कब समाप्त करती है, पता ही नहीं चलता है । मिलते जुलते नामों से कई यात्राएं निकालने वाली कांग्रेस स्वयं तो कंफ्यूज है ही जनता को भी उन तमाम मुद्दों पर कंफ्यूज करना चाहती है जिनका धामी सरकार द्वारा निकाले गए हल से वह संतुष्ट है ।

कांग्रेस दुखद अंकिता प्रकरण पर सख्त एक्शन, ईमानदार नियुक्ति प्रक्रिया, जोशीमठ आपदा में सर्वश्रेष्ठ राहत पैकेज, श्री बद्री केदार धाम के कायाकल्प को लेकर डबल इंजन की रफ्तार से हैरान-परेशान और मुद्दाविहीन हो गई है ।

प्रदेश की जनता सरकार के कामों से प्रसन्न है और कांग्रेस के एक ही मुद्दों को जबरदस्ती उठाए जाने से नाराज है । यही कारण है कि उनके कार्यक्रमों से आम लोग नदारद हैं और कांग्रेस नेता आगबबुला होकर समाज विशेष, पार्टी विशेष और व्यक्ति विशेष के लिए अभद्र, अशिष्ठ और अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं ।

उन्होंने राहुल गांधी के आने पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, वे आए या जाए उत्तराखंड की जनता को कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि राजनैतिक और नैतिक रूप में वह और उनकी पार्टी भरोसा खो चुकी है ।

हां इतना अवश्य है कि वे भी मोदी जी से प्रेरणा लेते हुए देवभूमि के चार धामों के दर्शन करने आएं ताकि कुछ न कुछ तो वह राज्य के पर्यटन गतिविधियों में योगदान दे सके ।

अफसोस है कि वर्तमान में गांधी परिवार के किसी सदस्य या कांग्रेस के किसी बड़े नेता ने अब तक दुनिया में सनातन की पहचान वाले चार धाम आने की फुरसत वहीं निकाली है राजनैतिक कार्यक्रमों एवं यात्राओं के लिए उनके पास 10 दिन तक का समय ही समय है ।

श्री भट्ट ने मीडिया द्वारा कांग्रेस और भाजपा की यात्राओं को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा, फर्क साफ है कि कांग्रेस की अपना खोया राजनैतिक सम्मान पाने की यात्रा है और भाजपा राष्ट्रीय एकता और शहीदों के सम्मान के लिए देश की यात्रा में सहयोग दे रही है ।

मुख्यता भारत सरकार द्वारा संचालित इस मेरी माटी मेरा देश यात्रा में गांव गांव से शहीदों के आंगन की मिट्टी को जनसहयोग से दिल्ली में कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका में मिलाया जाएगा । इसी क्रम में प्रत्येक गांव में शहीद या किसी स्थानीय महत्वपूर्ण व्यक्ति के सम्मान में तालाबों, पोखरों आदि सार्वजनिक जगह पर शिलालेखों ने उकेरा जाएगा ।

उन्होंने कहा, इसी तरह सभी जगह 75 वृक्षों का रोपण करना और अमृत वर्ष के मद्देनजर देश की तरह प्रदेश को भी तिरंगामय करने का प्रण भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया है ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा, सिर्फ राजनैतिक यात्रा निकलने के बजाय कभी कभी देशभक्ति वाले कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करना चाहिए, अन्यथा सूबे की राष्ट्रवादी जनता का आशीर्वाद मिलना उनके लिए असंभव है ।

ऋषिकेश तहसील परिसर में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित
चार श्रम संहिताओं को लागू किया जाना एक महत्वपूर्ण फैसला, दूरगामी सार्थक परिणाम निकलेंगेः सीएम धामी
युवाओं के बीच पहुंचे सीएम धामी, परीक्षा प्रकरण में सीबीआई जांच की संस्तुति
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने आई भारत सरकार की अन्तर-मंत्रालयी टीम ने भेंट की
महाराज ने पत्रकार खंडूरी के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article 14 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार, 35 को आंगनबाड़ी कार्यकत्री का सम्मान
Next Article सीतामढ़ी में बनेगी मां सीताजी की 251 फीट ऊंची प्रतिमा
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
Uttarakhand News
April 22, 2026
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
Uttarakhand News
April 22, 2026
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
Uttarakhand News
February 20, 2026
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
Uttarakhand News
February 20, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand Newsदेहरादून

11 अति व्यस्तम जंक्शनों पर नवीन ट्रैफिक लाइट कार्य भी हुआ पूर्णः जल्द होंगी समर्पित

August 28, 2025
Uttarakhand Newsदेहरादून

लंबित आपराधिक वादों के त्वरित निस्तारण को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

August 27, 2025
Uttarakhand Newsदेहरादून

डीएम न्यायालय में पेश इस मार्मिक प्रकरण ने प्रचलित विचारधारा को झंझोड़ कर रख दिया

August 20, 2025
Uttarakhand Newsदेहरादून

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 7 प्राचार्यों की पदोन्नति

August 13, 2025
Uttarakhand Newsदेहरादून

राखी, राहत और रिश्ता–आपदा के बीच मानवीय संवेदनाओं का मार्मिक दृश्य

August 8, 2025
Uttarakhand Newsदेहरादून

सैनिकों और उनके परिवारों की हितैषी राज्य सरकार, विगत वर्षों में लिए कई अहम फैसले

July 26, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate