भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी नई टीम का मंगलवार को ऐलान कर दिया गया है। बलवंत सिंह भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, डॉ. कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेंद्र बिष्ट और देशराज कर्णवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट और आदित्य कोठारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष व साकेत अग्रवाल को सह प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्रीमती मीना गंगोला, आदित्य चौहान, श्रीमती मीरा जोशी, श्रीमती हेमा जोशी, डॉ. लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, गुरविंदर सिंह और और विकास शर्मा को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कौस्तुभानंद जोशी को प्रदेश कार्यालय सचिव बनाया गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान को बनाया गया है। पुष्कर सिंह काला व ऋषि कंडवाल को प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी, अनिल शाही व रमेश गड़िया को प्रदेश विभाग प्रभारी की जिम्मेदारी सौपी गई है।
शशांक रावत को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाय गया है, जबकि प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा की जिम्मेदारी आशा नौटियाल को सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राकेश गिरी, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा समीर आर्य, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा राकेश राणा और प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी इंतजार हुसैन को दी गई है।