Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: इजराइल पर हुए आतंकी हमले को फिलस्तीन की स्वंत्रता से जोड़ने का भाजपा ने किया कड़ा प्रतिरोध
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > इजराइल पर हुए आतंकी हमले को फिलस्तीन की स्वंत्रता से जोड़ने का भाजपा ने किया कड़ा प्रतिरोध
Uttarakhand News

इजराइल पर हुए आतंकी हमले को फिलस्तीन की स्वंत्रता से जोड़ने का भाजपा ने किया कड़ा प्रतिरोध

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

भाजपा ने कांग्रेस का हमास को परोक्ष रूप से समर्थन देने पर निशाना साधते हुए कहा कि जब किसी पार्टी का हाथ आतंकवादियों के साथ होगा तो उसका कमजोर होना तय है। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य से भारत लगातार मजबूत होते हुए महाशक्ति बनकर उभर रहा है ।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस द्वारा इजराइल पर हुए आतंकी हमले को फिलस्तीन की स्वंत्रता से जोड़ने का कड़ा प्रतिरोध किया है । उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने अधिकृत बयान में एक बार भी हमास के आतंकियों की बर्बरता पर आलोचना नहीं की।

उन्हें आज भी लगता है कि गाजा पट्टी पर इजराइल की कार्यवाही को फिलिस्तीन पर होने वाले अन्याय से जोड़कर वे भारत में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय का वोट हासिल कर लेंगे। जबकि इन तमाम विषयों पर मोदी सरकार की नीति एकदम स्पष्ट है कि आतंकवाद के विरुद्ध किसी भी लड़ाई में भारत मजबूती से खड़ा मिलेगा ।

यहां मसला इसराइल का है जो स्वाभाविक रूप से हमारे देश का मित्र और स्ट्रेटिजिक एवं सामरिक पार्टनर है। लिहाजा भारत सरकार ने इजराइल पर हुए हमले की कड़ी आलोचना करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में समर्थन दिया है। उन्होंने कटाक्ष किया कि कांग्रेस की तरह वोट बैंक के लिए समुदाय विशेष के तुष्टिकरण हेतु भाजपा सरकार आतंकवाद का समर्थन नहीं करने वाली है।

भट्ट ने माहरा के कमजोर देश वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि लगता है वे अभी उसी गलतफहमी में है जब इनके नेता इंडिया इस इंदिरा के नारे लगाते थे । जबकि सच्चाई यह है कि जिस पार्टी का हाथ आज भी आतंकवादियों के साथ हो, उसे तो देश की जनता कमजोर ही करेगी । उत्तराखंड की राष्ट्रवादी जनता इजराइल हमास युद्ध में कांग्रेस की देश विरोधी रणनीति को कभी स्वीकार नहीं करने वाली है ।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने कर्मों से कमजोर हो रही है और भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ के सामर्थ्य से लगातार मजबूत हो रहा है । यशपाल आर्य के लोकतंत्र, संविधान और महिला सुरक्षा को लेकर आरोपों को उन्होंने कांग्रेस की वो झूठी स्क्रिप्ट बताते हुए कहा कि वह उसे हर जगह रटते रहते हैं । जबकि सच्चाई यह है कि महिला अत्याचार के मामले में कांग्रेस और उनकी सहयोगी सरकारों के आंकड़े भयावह हैं।

घोषित रूप से देश में आपातकाल लगा कर लोकतंत्र की हत्या करने वालों को लोकतंत्र की झूठी चिंता करना शोभा नही देता है । उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस पार्टी की नीति स्वयं को मजबूत करने के लिए देश को कमजोर करने की रही हो, उस पार्टी का कमजोर होना ही देशहित में है । जिसे उत्तराखंड की जनता भी बखूबी समझती है। यही वजह है कि वह चुनाव दर चुनाव कांग्रेस को कमजोर करती जा रही है ।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article दुःखद : घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला
Next Article स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में बाहर की दवा लिखते हुए पाये गये सरकारी अस्पताल के डॉक्टर, लगाई कड़ी फटकार…
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate