उत्तराखंड में आज 12 जिलों के 89 क्षेत्र पंचायतों में से 62 में प्रमुख के लिए मतदान हुआ। आज ही इनके परिणामों की घोषणा भी की जायेगी। आधे से ज्यादा परिणाम सामने आ चुके हैं। कहीं जश्न का माहौल है तो कहीं मायूसी छाई हुई है। कई जिलों में पहले ही कई प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। फिलहाल कौन कहां से जीता है ये जानने के लिए आगे पढ़िए-
रुद्रप्रयाग- रुद्रप्रयाग में तीन विकासखंडों के प्रमुख के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। जखोली से कांग्रेस के प्रदीप थपलियाल ने जीत दर्ज की है। वहीं उखीमठ में श्वेता पांडे व अगस्त्यमुनि से विजया देवी निर्दलीय जीते हैं।
चमोली- जोशीमठ ब्लॉक में कांग्रेस के हरीश परमार ने जीत दर्ज की। देवाल से दर्शन सिंह जीते, थराली से कविता देवी विजयी रहीं। इसके अलावा नारायणबगड़ से यशपाल सिंह, गैरसैंण से शशि देवी, घाट से भारती देवी, दशोली से विनीता देवी, पोखरी से प्रीति देवी और कर्णप्रयाग चंद्रेश्वरी देवी को प्रमुख चुना गया ।
पिथौरागढ़- मूनाकोट ब्लॉक से नीमा वल्दिया प्रमुख बनी, डीडीहाट ब्लॉक से भाजपा की बबीता चुफाल, धारचूला ब्लॉक से भाजपा के धन सिंह धामी, बिण ब्लॉक से कांग्रेस की लक्ष्मी विजयी हुई हैं। इसके अलावा बेड़ीनाग में नीता बाफिला (भाजपा), कनालीछीना से भाजपा की सुनीता कन्याल, गंगोलीहाट से अर्चना गंगोला, मुनस्यारी से भावना देवी प्रमुख बनी हैं।
चम्पावत- चम्पावत ब्लॉक प्रमुख निर्दलीय रेखा देवी चुनी गई, पाटी ब्लॉक की प्रमुख भाजपा की सुमनलता, बाराकोट ब्लॉक से भाजपा की विनीता फर्त्याल व लोहाघाट ब्लॉक से भाजपा की नेहा ढेक ने ब्लॉक प्रमुख के चुनाव जीते हैं।
बागेश्वर- जिले के बागेश्वर ब्लॉक से भाजपा की पुष्पा देवी, कपकोट ब्लॉक से भाजपा के गोविंद दानू जीते हैं। इसके अलावा गरुड़ में भाजपा की हेमा बिष्ट को प्रमुख बनाया गया।
अल्मोड़ा- अल्मोड़ा जिले में कांग्रेस के ज्यादा प्रयाशी जीत हासिल करने में सफल हुए, चौखुटिया में ब्लाक प्रमुख किरन बिष्ट 5 वोटों से विजयी हुई। द्वाराहाट में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी दीपक किरौला जीते। धौलादेवी नेहा बिष्ट, ताकुला से मीनाक्षी आर्या, भैसियाछाना से कांग्रेस की खूशबू पांडे, ताड़ीखेत से कांग्रेस के हीरा रावत, सल्ट से कांग्रेस के विक्रम रावत, स्याल्दे से करिश्मा देवी, भिकियासैंण से कांग्रेस की चित्रा देवी, हवालबाग से बबीता भाकुनी, लमगड़ा से विक्रम बगड़वाल जीते।
नैनीताल- धारी ब्लॉक से भाजपा से आशा रानी विजयी हुई। कोटाबाग से रवि कन्याल और हल्द्वानी में भाजपा की रूपा देवी जीतीं हैं। रामनगर में भाजपा प्रत्याशी रेखा रावत विजयी। भीमताल से हरीश सिंह बिष्ट, बेतालघाट से निर्दलीय आनंदी देवी जीती हैं । इसके अलावा ओखलकांडा से कमलेश कैड़ा (निर्दलीय) और रामगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने जीत दर्ज की है।
उधम सिंह नगर- सितारगंज ब्लॉक से भाजपा की कमलजीत कौर विजयी। रुद्रपुर में ममता जल्होत्रा, बाजपुर में सरिता रानी, काशीपुर में अर्जुन कश्यप, खटीमा में कांग्रेस के रंजीत सिंह नामधारी, जसपुर से संदीप कौर, गदरपुर से बीजेपी की पूनम रानी प्रमुख बनी।
उत्तरकाशी- नौगांव ब्लॉक से कांग्रेस के सरोज पंवार जीते। वहीं, भटवाड़ी ब्लॉक से विनीता रावत जीती हैं। डुणडा से शैलेंद्र सिंह, पुरोला से रिता, मोरी से बचन सिंह पंवार, चिन्यालीसौण से वंदना प्रमुख चुनी गईं ।
पौड़ी गढ़वाल- जिले के यमकेश्वर ब्लॉक से आशा भट्ट(भाजपा) से विजयी रही। दुगड्डा से रुचि देवी ने प्रमुख पद पर कब्ज़ा किया, जहरीखाल से दीपक भंडारी, ऐकेश्वर से नीरज प्रमुख बने। इसके अलावा सिखणखाल से मनोहर लाल, द्वारीखाल से महेंद्र सिंह, खिरसू से भवानी देवी, कोट से पूर्णिमा, बीरोंखाल से राजेश कंडारी, पाबौ से रजनी रावत, पौड़ी से दीपक चंद, कल्जीखाल से बीना राणा और थलीसैण से मंजू देवी ब्लॉक प्रमुख बनी।
टिहरी गढ़वाल- जिले के थौलधार ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्दलीय प्रभा देवी बिष्ट 7 मतों से जीती। चंबा ब्लॉक से बीजेपी की शिवानी ने जीत दर्ज की। कीर्तिनगर से सोबन सिंह पंवार विजयी हुए हैं वहीं नरेंद्र नगर से राजेंद्र सिंह ने प्रमुख के पद पर कब्जा जमाया है। इसके अलावा भिलंगना से बसुमति, जाखणीधार से सुनीता देवी, जौनपुर से सीता देवी व
प्रतापनगर से प्रदीप चंद विजयी रहे।
देहरादून- जिले की चर्चित ब्लॉक डोईवाल से भवान सिंह प्रमुख बने, विकासनगर से जसविंदर सिंह, सहसपुर से सीमा, रायपुर से दिव्या भारती और कालसी ये मठौर सिंह ब्लॉक प्रमुख बने।
')}