एसडीएम चंपावत अनिल कुमार चन्याल के सम्बंध में जानकारी मिल गई है, जिलाधिकारी चम्पावत द्वारा उनसे फ़ोन पर बात हुई है जानकारी के अनुसार, एसडीएम अनिल चन्याल स्वास्थ्य खराबी के कारण स्वास्थ्य उपचार लाभ हेतु आकस्मिक गए हैं। उनके मिलने की खबर के बाद शासन प्रशासन को भी राहत की सांस मिली है। जानकारी के अनुसार, डीएम अनिल चन्याल लोकेशन शिमला में मिली है। फिलहाल उनके चंपावत लौट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी कि आखिर वे बिना बताये क्यों चले गए जबकि उनके सरकारी और निजी वाहन घर में ही खड़े मिले थे।
बता दें कि चंपावत के सदर एसडीएम अनिल चन्याल दो दिन से लापता चल रहे थे जिसे लेकर शासन प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ था। चंपावत कोतवाली में उनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। जानकारी के अनुसार वे सोमवार को सुबह ऑफिस के लिए निकले थे। लेकिन नहीं पहुंचे। उनके काफी लंबे समय तक ऑफिस न पहुंचने और कोई संपर्क न होने पर उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। वहीं, उनकी खोज के लिए पुलिस प्रशासन की तीन टीमें लगी हुई थी।