उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज हुए चार अलग-अलग हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। आज रायपुर सत्यों कद्दूखाल मार्ग कुमालड़ा भरवाकाटल के समीप 01 मारूति इको कार संख्या UP CA 6859 सड़क से 70 से 80 मी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार में 03 बच्चों सहित सात लोग सवार थे। जिसमें एक महिला और तीन पुरुष थे। घायलो को 108 के माध्यम से कोरनेशन अस्पताल ले जाया गया है।
वहीं इससे पहले आज ही गहड़ बैंड के समीप हुई है एक ऑटो कार यूके 08, 3304 अचानक अनियंत्रित होकर गहड़ बैंड के गधेरे में जा गिरी। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन श्रीनगर गढ़वाल से रंगोली घण्डियालधार मंदिर की तरफ आ रहा था। हादसे में वाहन सवार दोनों लोग घायल हो गए है। घायलों की पहचान कृष पावर पुत्र रघुवीर सिंह पवार उम्र 18 वर्ष हाल निवास श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल तथा विनय सिंह रावत पुत्र पुत्र जयवीर सिंह रावत उम्र 18 वर्ष ग्राम अगस्त्यमुनि के रूप में हुई है।
एक अन्य हादसा आज सुबह करीब 8:00 बजे तीन धारा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि यहां एक लड़का आदित्य पुत्र भारत सिंह निवासी ग्राम की रोड देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल तीन धारा से अपनी मोटरसाइकिल से ब्यासी की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान तीन धारा से करीब डेढ़ किलोमीटर ब्यासी की तरफ एक खंभे से टकरा गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल युवक को एंबुलेंस से बागी अस्पताल देवप्रयाग पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत्यु घोषित किया गया।
अभी अभी एक और दुर्घटना की सूचना मिल रही है चम्बा-मंसूरी मार्ग पर स्थान कखवाड़ी के समीप 01 मैक्स वाहन संख्या UP09TA 0114 सड़क से लगभग 10 से 15 मीटर नीचे खेतों में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिंसमे 03 व्यक्ति सवार थे, सभी घायल हुए हैं। घायलों को निजी वाहन से सीएचसी चम्बा ले जाया जा रहा है।