यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा ब्रह्मखाल के बीच भूस्खलन होने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इस दौरान यमुनोत्री जाते समय एक कार भूस्खलन की चपेट में आ गई, वाहन में बैठे चालक और एक अन्य व्यक्ति की भागकर जान बचाई, लेकिन पत्थर की चपेट में आने कार छतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, एनएच बड़कोट के द्वारा मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। बारिश के चलते लगातार हो रहे भूस्खलन से मार्ग का लगातार बंद होने और खुलने का सिलसिला जारी है।
यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन की चपेट में आई कार, बाल-बाल बची जान
Leave a comment
Leave a comment