भारत सरकार ने मंगलवार को जनरल बिपिन रावत को पद्म विभूषण से सम्मानित करने का फैसला किया है। इस बार चार हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया जा रहा है जबकि पद्म भूषण सम्मान 17 और पद्मश्री पुरस्कार 107 लोगों को दिया गया है। पिछले साल दिसंबर में देश ने अपने पहले सीडीएस बिपिन रावत को गवा दिया था। उनकी हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई थी। अब उनके शौर्य को सलाम करने के लिए सरकार द्वारा उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।
बता दें पद्मश्री पुरुस्कारों में उत्तराखंड को तीन हस्तियों के नाम का चयन भी हुआ है। देवभूमि उत्तराखंड की श्रीमती माधुरी बड़थ्वाल जी को कला, जागर साम्राज्ञी बसंती बिष्ट जी को समाजसेवा, और वंदना कटारिया को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किए जाने की भी घोषणा की गई है।