युवा पीढ़ी में प्रतिदिन बढते नशे के प्रचलन को लेकर चमोली जनपद की पुलिस सतर्क दिख रही है। ख़ासतौर जब से नई पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने चार्जभार ग्रहण किया है तब से जिले में नशे के अवैध कारोबार करने वालो के होश उड़े हुए हैं। आज थराली पुलिस ने एक ओर और व्यक्ति को 300 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
थराली पुलिस ने रविवार को गश्त के दौरान एक अभियुक्त खुशाल सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी ग्राम ल्वाणी पोस्ट ल्वाणी तहसील देवाल उम्र 38 वर्ष को 300 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत ₹45,000 है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना थराली में मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि एक दिन पहले जनपद पुलिस ने डेढ किलो चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था।