उत्तराखंड ने एक बार फिर से अपना एक सपूत खो दिया है। जानकारी के अनुसार, सुनाली (कोट कंडारा) जिला चमोली निवासी सेना की आठवीं गढ़वाल राइफल के जवान सुरेंद्र सिंह नेगी पुत्र श्री गोविंद सिंह नेगी जम्मू-कश्मीर के पुंछ सैक्टर में पेट्रोलिंग से वापस आते समय देश के लिए शहीद हो गए।
बताया जा रहा है कि सुरेंद्र को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उनकी मौत हो गई, शीद के गांव में खबर मिलने के बाद शोक की लहर है। मृतक जवान का शव मंगलवार तक उनके गांव पहुंचेगा। सुरेंद्र सिंह परिवार में सबसे छोटे थे। उनके पिता गोविंद सिंह भी सेना से रिटायर्ड हैं जबकि उनके बडे भाई सुलभ सिंह आर्मी से रिटायर्ड और एक मझले भाई दुलभ सिंह भी गढ़वाल राइफल में कार्यरत हैं।
सुरेंद्र सिंह 2005 में आठवीं गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे, वो अपने पीछे पत्नी अंजू और दो बच्चों को छोड़ गए हैं, जो वर्तमान में देहरादून में रहते हैं।