देहरादून : उत्तराखंड शासन ने तीन अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। आईएएस राधा रतूड़ी से अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्मिक व सतर्कता से हटाया गया है। सरकार ने उनके शेष विभाग यथावत रखते हुए उन्हें राज्य के तीनों ऊर्जा निगमों में ऊर्जा निगम, पारेषण निगम और जलविद्युत निगम का अध्यक्ष बनाया है।
आईएएस अरविंद सिंह ह्यांकी से आयुक्त कुमाऊं मंडल से हटाकर, सचिव एवं कार्मिक सतर्कता व स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं वित्त सेवाके अरुणेंद्र सिंह चौहान से अपर सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है। उनके शेष सभी पदभार यथावत रखे गए हैं-