उत्तराखंड में मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के ताजा अपडेट के अनुसार अभी तक 48 सीटों पर भाजपा और 18 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। चार सीटों पर अन्य पार्टियां लीड कर रही हैं। चुनाव परिणामों की बात करें तो विकासनगर सीट से भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने चुनाव जीत गए हैं। प्रतापनगर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम नेगी की जीत हो गई है। भगवानपुर सीट पर कांग्रेस ममता राकेश जीत 4811 वोट से विजेता घोषित हो गई हैं। कांग्रेस के लिए राहत की बात है कि हल्द्वानी सीट पर सुमित हृदयेश चुनाव 7814 वोटों से जीत गए हैं। रायपुर सीट पर उमेश शर्मा काउ जीत गए हैं वे 30052 वोटों के बड़े अंतर से जीते हैं। राजपुर रोड से खजान दास जीत गए हैं उन्होंने राजकुमार को 11163 वोटों से मात दी है। ऋषिकेश से प्रेमचंद अग्रवाल 19057 वोटों के बड़े अंतर से जीते हैं। जसपुर से कांग्रेस के आदेश सिंह चौहान 4172 वोटों से विजेता रहे। श्रीनगर सीट पर सभी की नजर हैं और परिणाम अभी आने बाकी हैं यहाँ पर कांग्रेस के गणेश गोदियाल धन सिंह रावत से 736 वोटों से पिछड़ रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा माने जा रहे हरीश रावत करीब 14 हजार वोटों से हार गए हैं। इसके बाद बीजेपी ने तंज कसते हुए उन्हें हार दा की संज्ञा दी है।
जीत में बदलने लगे ट्रेंड, हरदा बने हार ‘दा’ गणेश गोदियाल भी पिछड़े
Leave a comment
Leave a comment