Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: चारधाम यात्रा 2024: कहां करें ऑनलाइन पंजीकरण, कैसे होगी हेली बुकिंग?
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > चारधाम यात्रा 2024: कहां करें ऑनलाइन पंजीकरण, कैसे होगी हेली बुकिंग?
Uttarakhand News

चारधाम यात्रा 2024: कहां करें ऑनलाइन पंजीकरण, कैसे होगी हेली बुकिंग?

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को उत्तराखंड में अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू करने से पहले, अनिवार्य पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करना जरूरी होगा। यह https://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर ऑनलाइन, +91 8394-833833 पर व्हाट्सएप के माध्यम से, या सुविधाजनक “TouristCareUttarakhand” ऐप के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है।

बता दें कि पर्यटन विभाग की ओर से चारधाम यात्रा के लिए ऑफ़लाइन भी पंजीकरण करवाए जाते हैं जिसके लिए काउंटर बनवाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। चारधाम यात्रियों का यात्रा पंजीकरण कराने के लिए आठ काउंटर बनाए जाएंगे। मई के पहले सप्ताह में यात्रियों का काउंटरों पर पंजीकरण करना शुरू कर दिया जाएगा।

हेलीकॉप्टर सेवा ऑनलाइन बुकिंग-

हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि इस वर्ष की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर से संबंधित ऑनलाइन बुकिंग heliyatra.irctc.co.in पर उपलब्ध है। आप 20 अप्रैल से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे। बता दें कि अन्य कोई भी वेबसाइट हेली सेवा बुकिंग के लिए उपलब्ध नहीं है हेली सेवा बुकिंग करने से पहले यात्री जरूर ध्यान दें कि यात्रा के दौरान जालसाजों द्वारा चारधाम हेली सेवा के नाम से कई फर्जी वेबसाइट भी संचालित होती हैं साथ ही फर्जी टिकटों का मामले भी सामने आ चुके हैं इसलिए जरूरी है कि सरकार द्वारा अधिकृत वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर ही ऑनलाइन टिकट बुक करें।

इस साल भी उपलब्ध रहेगी ऑनलाइन पूजा की सुविधा-

विदित हो कि धाम में आ कर पूजा करने में असमर्थ भक्तों के लिए बीकेटीसी ने ऑनलाइन पूजा की शुरुआत कर लोगों को बड़ी सुविधा दी है। घर बैठे ही ऑनलाइन पूजा कर धाम में दर्शन का पुण्यलाभ अर्जित करने का मौका बीकेटीसी की ओर से श्रद्धालुओं को दिया जा रहा है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि वर्ष 2023 में चारधाम यात्रा के दौरान श्री बद्रीनाथ धाम में 19,700 लोगों ने पूजा के लिए बुकिंग करवाई थी, जबकि श्री केदारनाथ धाम में पूजा करवाने के लिए 20,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन बुकिंग की थी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन डोनेशन भी किया था। पिछले साल चारधाम यात्रा के लिए 74 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण करवाया था। यात्राकाल में 56 लाख तीर्थयात्री चारों धामों के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

10 मई से होगा चारधाम यात्रा का शुभारंभ-

मां यमुना के मंदिर के कपाट 10 मई को अक्षय तृतीया पर सुबह 10:29 बजे रोहिणी नक्षत्र में खोले जाएंगे। वहीं, गंगोत्री धाम के कपाट भी 10 मई को दोपहर 12:25 बजे खोले जाएंगे। इसी दिन केदारनाथ के कपाट सुबह सात बजे पूरे विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्म महूर्त में सुबह छह बजे भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे।

यात्रियों के लिए जरूरी निर्देश-

• पंजीकरण में सही मोबाइल नंबर दर्ज कराएं
• धामों में “दर्शन टोकन” अवश्य प्राप्त करें।
• यात्रा के दौरान पर्याप्त ऊनी कपड़े, छाता, रेनकोट साथ रखें।
• यदि कोई दवा लेते हैं कि इसे पर्याप्त मात्रा में साथ रखें।
• यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर विश्राम करते हुए प्रस्थान करें, ताकि जलवायु अनुकूल हो सके।
• यदि अस्वस्थता महसूस करते हैं तो यात्रा से परहेज करें।
• हेलीकॉप्टर से यात्रा के लिए टिकट heliyatra.irctc.co.in से बुक कराएं।
• हेलीकॉप्टर टिकट और धामों पर दर्शन कराने वाले अनधिकृत व्यक्तियों से बचें।
• यात्रा मार्गों पर किसी प्रकार की गंदगी न फैलाएं।
• वाहनों की गति नियंत्रित रखने के साथ ही उन्हें उचित स्थलों पर वाहन पार्क करें।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article 05 करोड़ 70 लाख कैश सहित कुल 16 करोड़ 05 लाख मूल्य की जब्ती
Next Article उत्तराखंड में बुधवार को चुनाव प्रचार करने की समयावधि समाप्त
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate