देहरादून: बंशीधर भगत के रूप में बीजेपी को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है, पार्टी संगठन ने 2022 के चुनाव के लिए भगत को संगठन की जिम्मेदारी सौंप दी है। वे नैनीताल जिले की कालाढूंगी सीट से विधायक हैं गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जन राम मेघवाल की मौजूदगी में हुई बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा दी गई।
बंशीधर भगर मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का स्थान लेंगे। वंशीधर का जन्म 08 अगस्त 1951 (भक्यूड़ा -भीमताल) में हुआ, वे 1975 में जनसंघ से जुड़े थे। बंशीधर जी रामजन्मभूमी आंदोलन में जेल भी जा चुके हैं। कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके हैं, ऊधमसिंहनगर के जिलाध्यक्ष रहे, 1991 में पहली बार नैनीताल से विधायक चुने गए, 1993 में उप्र में राज्यमंत्री वन भी रहे। वे छठवीं बार विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वरिष्ठता के मामले में भी वह सभी दावेदारों पर भारी पड़े।