Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में “राम राज्य शोभायात्रा“ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > देहरादून > मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में “राम राज्य शोभायात्रा“ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
Uttarakhand Newsदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में “राम राज्य शोभायात्रा“ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

Last updated: January 20, 2024 6:50 pm
Debanand pant
Share
5 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड देहरादून में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समिति, द्वारा आयोजित “राम राज्य शोभायात्रा“ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी राम भक्तों का 500 से अधिक वर्ष का इंतजार खत्म होकर भव्य राम मंदिर बनने का सपना पूरा हो रहा है। हजारों साधु संतों राम भक्तों, सनातन प्रेमियों के बलिदान के उपरांत इस पुण्य दिन के हम सब साक्षी बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को आयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के हम सब साक्षी बनेंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। आज उनके नेतृत्व में हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड से भगवान श्री राम का भी विशेष नाता है। देवप्रयाग में भगवान श्री राम को समर्पित रघुनाथ मंदिर एवं बागेश्वर जनपद में निर्मल बहती सरयू नदी है। मां सरयू का उद्गम स्थल हमारे उत्तराखंड में है एवं सरयू किनारे ही अयोध्या धाम में श्री राम विराजमान हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामकाज में उत्तराखंड के लोग हमेशा आगे रहते हैं। राज्य सरकार द्वारा 22 तारीख को शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित करने के साथ ही सरकारी कार्यालयों में अपराहन 2ः30 बजे तक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड सरकार ने अयोध्या में उत्तराखंड सदन बनाए जाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या धाम के समीप जमीन दिए जाने का आग्रह किया था, जमीन उत्तराखंड सरकार को आवंटित हो गई है। उन्होंने कहा करीब तीन एकड़ भूमि पर उत्तराखंडवासियों के लिए भव्य उत्तराखंड सदन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत उत्तराखंड सरकार मंत्रिमंडल के साथ राम मंदिर के दर्शन के लिये अयोध्या जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक उत्तराखंडवासी श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को पूरे धूमधाम से मना रहा है। राज्य के अंदर सांस्कृतिक महोत्सव के तहत विभिन्न मंदिरों घाटों में सफाई अभियान एवं भजन कीर्तन चल रहे हैं। उन्होंने कहा प्रभु श्री राम की कृपा से ही उत्तराखंड निरंतर आगे बढ़ रहा है। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के हम तब साक्षी बन रहे हैं, जब पर भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना, कश्मीर से धारा 370 समाप्त की गई है, देश में जी-20 का सफल आयोजन हुआ, जिसे पूरी दुनिया ने देखा।

लंबे संघर्ष के बाद यह दिन आया है : डॉ शैलेंद्र
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत प्रचारक डॉ शैलेंद्र ने कहा कि आज विश्व भर में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव मनाया जा रहा है। लंबे समय के बाद यह दिन आया है जो भावुक करने का क्षण है। अनेक आक्रांताओं ने मंदिर तोड़ कर हमारी संस्कृति और धर्म को नुकसान पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि राममय माहौल का प्रभाव अयोध्या में 104 गांव जो अपने धर्म से विमुख हो गए थे, आज वह अपने धर्म और संस्कृति को लौट रहे हैं और वह कह रहे हैं कि हम भी सूर्यवंशी हैं।

उन्होंने कहा कि ऋषियों मुनियों की ओर से कहा गया कथन आज सही साबित हो रहा। भारत का उत्कर्ष प्रारम्भ हो गया। यह उत्कर्ष अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से दिखने लगा है। इतने प्रतीक्षा और बलिदान के बाद यह समय आया है। इसे हम दिवाली की तरह खुशी मानकर 22 जनवरी को घरों में दीप जलाएं। भगवान राम सबको जोड़ने वाले हैं। अभी के वातावरण में जिन घरों से देवी देवताओं के लिए चित्र निकल गए थे, उनके हर घर में पूजित अक्षत और चित्र पहुंच रहे हैं। सनातन संस्कृति का गौरव लौट रहा है। हम अपने आराध्य श्रीराम के सम्मान में कोई कमी न छोड़े।

इन जगहों से गुजरी राम शोभा यात्रा-

यह श्रीराम शोभा यात्रा परेड ग्राउंड से शुरू होकर,गांधी पार्क, क्लॉक टावर, पलटन बाज़ार कोतवाली और आगे से घूम कर वापस डिस्पेंसरी रोड राजीव गांधी काम्प्लेक्स से होते हुए पंचायती मंदिर और फिर रेंजर्स ग्राउंड पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा के दौरान रास्ते भर व्यापारियों और महिलाओं ने अपने घरों से पुष्प वर्षा औऱ मिठाई बांटकर कर स्वागत किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में किया 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने विदेशों से आए डेलिगेट्स के बीच बताई उत्तराखंड की विशेषताएं
रुद्रप्रयाग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गुलाबराय मैदान में हुआ भव्य योग महोत्सव
भराड़ीसैंण, गैरसैंण की मिट्टी ने जीता विदेशी मेहमानों का दिल
गंभीर बीमारी से जूझ रहे भाजपा नेता थपलियाल के उपचार की पूरी व्यवस्था करेगी राज्य सरकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article नैनीताल: आयुक्त दीपक रावत ने जन शिकायतों का किया समाधान
Next Article मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना एक महत्वपूर्ण पहल, पशुधन उत्पादकता में हुआ सुधार
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

उपलब्धियों भरा रहा डीएम गहरवार का दो साल का कार्यकाल
Uttarakhand News रुद्रप्रयाग
June 20, 2025
आयुर्वेद विभाग ने गंगा आरती के साथ त्रिवेणी घाट पर आयोजित किया योग शिविर, किया योगाभ्यास
Uttarakhand News
June 20, 2025
ग्रामीण विकास की नींव हैं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां: मंत्री रेखा आर्य
Uttarakhand News
June 20, 2025
सरकारी आंगनबाड़ी में बच्चे का दाखिला करने वाली आईएएस ऑफिसर बनी पौड़ी की नवनियुक्त जिलाधिकारी
Uttarakhand News
June 20, 2025

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand Newsहरिद्वार

बद्री केदार स्टोन क्रेशर पर करीब 21 लाख का अर्थदण्ड लगाया

June 20, 2025
Uttarakhand News

30 जून को होगी बाढ़ से निपटने की मॉक ड्रिल

June 20, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

June 20, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री आवास परिसर में गुरुवार को योगाभ्यास किया गया

June 20, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में रणनीतिक सलाहकार समिति की बैठक हुई

June 20, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

June 18, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate