Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: मुख्यमंत्री ने किया कार्बेट फुटबॉल क्लब उत्तराखण्ड का लोकार्पण
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > मुख्यमंत्री ने किया कार्बेट फुटबॉल क्लब उत्तराखण्ड का लोकार्पण
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री ने किया कार्बेट फुटबॉल क्लब उत्तराखण्ड का लोकार्पण

September 19, 2021 8:30 pm
Share
6 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हॉल में कार्बेट फुटबॉल क्लब उत्तराखण्ड का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रदेश में क्रिकेट के साथ ही फुटबॉल के खेल को बढ़ावा देने के लिये एमिनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी रूद्रपुर के प्रयासों की सराहना की।

Contents
  • ऊधमसिंह नगर में महिला स्पोर्टस कॉलेज तथा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल विश्व विद्यालय की स्थापना की जायेगी-
  • मनोज सरकार एवं सुश्री वन्दना कटारिया ने प्रदेश का नाम रोशन किया-
  • खेल मंत्री ने कहा शीघ्र ही आएगी नई खेल नीति –
  • मौके पर मौजूद रहे पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार-

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश के अधिक से अधिक बच्चे खेलों के प्रति आकर्षित हों इसके लिये खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। इसके लिये कारगर खेल नीति तैयार की जा रही है। अब प्रदेश में किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी को अभावों से नहीं जूझना पड़ेगा।

ऊधमसिंह नगर में महिला स्पोर्टस कॉलेज तथा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल विश्व विद्यालय की स्थापना की जायेगी-

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की खेल नीति के साथ ही ऊधमसिंह नगर में महिला स्पोर्टस कॉलेज तथा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल विश्व विद्यालय की स्थापना की जायेगी। उन्होंने कहा कि खेलों में हार जीत समान होती है। खिलाड़ी को तो केवल खेलना होता है। जीवन में जिन्हें आगे बढ़ना होता है। वे अपना रास्ता खुद बनाते हैं पहले हमारे खिलाड़ियों का संघर्ष करना पड़ता था, अब हमारे खिलाड़ियों को ऐसे अभावों की कमी न हो इसके प्रयास राज्य की खेल नीति में किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फुटबॉल पुरातन खेल है। क्रिकेट की भांति हमारे देश में फुटबाल भी प्रसिद्धि पाये इसके अब प्रयास हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य के पारम्परिक खेलों को भी बढ़ावा देने के साथ ही राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत व लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों पर भी बल देते हुए कहा कि इंडियन आयडल विजेता पवनदीप राजन को राज्य का पर्यटन एवं संस्कृति का ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल में सब पास होते हैं। खेलो से खिलाडियों में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की भावना भी इससे जागृत होती है।

मनोज सरकार एवं सुश्री वन्दना कटारिया ने प्रदेश का नाम रोशन किया-

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे महापुरूषों ने साधारण परिवेश से धरती से आकाश छूने, साधारण से असाधारण की यात्रा की है। यह हम सबको आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अपने खेल प्रतिभा से  मनोज सरकार एवं सुश्री वन्दना कटारिया ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। राज्य सरकार द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया है। ऐसे खिलाड़ी हमारे युवाओं के लिये निश्चित रूप से प्रेरणा स्रोत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे नौजवानों की समस्याओं, उनके मनोभावों से परिचित है। युवाओं के बेहतर भविष्य के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य में 24 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया आरम्भ की गई है। युवाओं को आयु सीमा में छूट के साथ ही फार्म फीस माफ की गई है। स्वरोजगार के लिये जिलों में कैम्पों का आयोजन कर ऋण सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दस वर्षों में उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो इसके लिये सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं सबकी संतुष्टि के मंत्र के साथ हम राज्य के विकास के प्रति अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष भावनात्मक लगाव है। राज्य के समग्र विकास में उनका मार्गदर्शन, निरन्तर प्राप्त हो रहा है। आदर्श उत्तराखण्ड के निर्माण में सभी से सहयोग की भी उन्होंने अपेक्षा की।

खेल मंत्री ने कहा शीघ्र ही आएगी नई खेल नीति –

खेल मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि खिलाडियों की समस्याओं के समाधान तथा खेलों के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है, इसके लिये शीघ्र ही राज्य की नई खेल नीति सबके सामने होगी। उन्होंने कहा कि खेलों के विकास के लिये विकास खण्ड स्तर से लेकर जिला स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाडियों को पुरस्कार भी प्रदान किये जा रहे हैं।\

मौके पर मौजूद रहे पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार-

इस मौके पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार भी मौजूद थे उन्होंने कहा कि फुटबॉल दुनिया का सबसे पसन्दीदा खेल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर शीघ्र ही पुलिस में खेल कोटे से भर्ती की जायेगी। एमिनिटी स्पोटर्स एकेडमी के निदेशक सुभाष अरोड़ा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा क्रिकेट के साथ ही फुटबाल के खेल के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल हमारे राज्य की पहचान बने इसके लिये वे प्रयासरत रहेंगे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मसूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने की 14 घोषणाएं
Next Article बदरीनाथ के लिए शुरू हुई हेली सेवा, चारों-धामों में पर्यटकों की चहल-पहल, 42 हजार से अधिक ई पास जारी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate