देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन कक्ष में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की तथा उनकी समस्याये सुनी। मुख्यमंत्री ने सभी से भेंट कर उनकी समस्याये सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आज सांय मुख्यमंत्री आवास में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कण्डवाल के साथ ही पद्मश्री श्रीमती बसन्ती बिष्ट एवं पद्मश्री जितेन्द्र सिंह संटी ने भेंट की। मुख्यमंत्री से फिक्की फ्लो उत्तराखण्ड की अध्यक्ष डॉ. नेहा शर्मा ने भी शिष्टाचार भेंट की।