मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने 2015-16 में हुई एसआई भर्ती की जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि, जांच में दोषी पाए जाने वालों पर रासुका और गैंगस्टर लगाया जाएगा और संपत्ति भी जब्त की जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय ने दरोगा भर्ती की विजिलेंस या किसी दूसरी स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। इस सिफारिश से इस बैच के दरोगाओं में हड़कंप मच गया है। पंतनगर विश्वविद्यालय ने दरोगाओं के 339 पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के भर्ती घपले के अलावा दो और भर्तियों की जांच एसटीएफ को मिलने के बाद 2015-16 की भर्ती पर सवाल उठाने वाली तमाम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं, मामले के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री इस भर्ती के मामले में भी जांच के आदेश दे दिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिए दरोगा भर्ती की जांच के आदेश
Leave a comment
Leave a comment