Raibaar Uttarakhand Raibaar Uttarakhand
  • होम
  • उत्तराखंड समाचार
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • पिथौरागढ़
    • उत्तरकाशी
    • टिहरी
    • चमोली
    • उधम सिंह नगर
    • हरिद्वार
    • बागेश्वर
    • अल्मोड़ा
    • चम्पावत
    • रुद्रप्रयाग
  • उत्तराखंड संस्कृति
    • उत्तराखंड पर्यटन
    • उत्तराखंड इतिहास
    • चारधाम यात्रा
    • उत्तराखंड व्यजंन
    • जीवनशैली
    • उत्तराखंड मौसम
    • फोटो गैलरी
  • हिलीवुड समाचार
  • उत्तराखंड क्रिकेट
  • और
    • वायरल मेसेज
    • क्राईम
    • जॉब
    • राजनीति
    • अजब गजब
    • अर्न्तराष्ट्रीय
  • Donate
Reading: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने पर्यटन विभाग संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की
Share
Raibaar Uttarakhand Raibaar Uttarakhand
  • होम
  • उत्तराखंड समाचार
  • देहरादून
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • राष्ट्रीय समाचार
  • राजनीति
  • हिलीवुड समाचार
  • उत्तराखंड क्रिकेट
Search
  • होम
  • उत्तराखंड समाचार
  • देहरादून
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • राष्ट्रीय समाचार
  • राजनीति
  • हिलीवुड समाचार
  • उत्तराखंड क्रिकेट
Follow US
Raibaar Uttarakhand > Blog > उत्तराखंड समाचार > मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने पर्यटन विभाग संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की
उत्तराखंड समाचार

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने पर्यटन विभाग संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की

February 7, 2023
Share

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रदेश में पर्यटन को आर्थिकी को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को प्रकृति ने पर्यटन की दृष्टि से बहुत अधिक समृद्ध बनाया है।

मुख्य सचिव ने पिछली बैठक के निर्देशों के अनुपालन में पर्यटन विभाग द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राफ्टिंग और कयाकिंग के लिए सर्वे करवा कर नए स्थानों का चिन्हीकरण कर राफ्टिंग और कयाकिंग को बढ़ावा दिया जाए।

यह भी पढ़ें👉  देश के 100 मोस्ट पॉवर फुल इंडियंस की सूची में उत्तराखंड के सीएम धामी भी शामिल

उन्होंने पैरा सेलिंग, वाटर बाइक, ऐरो पैरामोटर, ऐरो पैराग्लाइडिंग आदि गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने के लिए स्पर्धाएं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। इनका प्रचार प्रसार भी किया जाए ताकि पर्यटक इनकी ओर आकर्षित हों।

मुख्य सचिव ने कहा कि टिहरी झील में हाउस बोट और क्रूज आदि के साथ ही फिक्स्ड हॉट एयर बैलून की संभावनाओं को तलाशा जाए। उन्होंने कहा कि हिमालय दर्शन योजना के अंतर्गत मंदाकिनी घाटी की खूबसूरती को एक्सप्लोर किए जाने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें👉  गुप्तकाशी के आस पास के क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण के लिए वाहन रवाना किया

मुख्य सचिव ने एस्ट्रो टूरिज्म की दिशा में हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि उत्तराखण्ड का वातावरण इसके लिए उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि बेनिताल एस्ट्रो विलेज की तर्ज पर आसपास अन्य एस्ट्रो विलेज पर तेजी से कार्य करते हुए चारधाम यात्रियों को इस और आकर्षित किया जा सकता है। उन्होंने प्रत्येक जिले में कम से कम एक एस्ट्रो विलेज विकसित किए जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने रोपवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए, रोपवे परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चारधाम यात्रा ऑफिस, मानसखंड कॉरिडोर के कार्यों में भी गति लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने ट्रैकर्स और पर्वतारोहियों को रेडियो बैंड उपलब्ध कराए जाने हेतु व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। कहा कि इस क्षेत्र में बहुत सी तकनीकें उपलब्ध हैं। उनका अध्ययन कर सबसे उपयुक्त वर्ल्ड क्लास टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाए।
इस अवसर पर सचिव श्री सचिन कुर्वे सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें👉  नैनीताल: प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने रामनवमी पर किया कन्या पूजन
Debanand pant February 7, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article जिलाधिकारी रीना जोशी ने सभी उप जिलाधिकारियों के साथ की बैठक, लिए महत्वपूर्ण निर्णय
Next Article 4 मार्च से शुरू होगा महिला आईपीएल, इस दिन होगा ऑक्शन, जानिए क्या होगा बेस प्राइज
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी

देश के 100 मोस्ट पॉवर फुल इंडियंस की सूची में उत्तराखंड के सीएम धामी भी शामिल
उत्तराखंड समाचार
गुप्तकाशी के आस पास के क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण के लिए वाहन रवाना किया
उत्तराखंड समाचार
नैनीताल: प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने रामनवमी पर किया कन्या पूजन
उत्तराखंड समाचार
मुख्यमंत्री ने किया रामनगर में 10062.02 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
उत्तराखंड समाचार
मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की, प्रोत्साहित किया
उत्तराखंड समाचार
आरईपीएल (REPL) उत्तराखंड के 18  शहरी स्थानीय निकायों के विकास के लिए मास्टर प्लान  तैयार करेगा
उत्तराखंड समाचार
केंद्र सरकार ने फार्मा कंपनियों पर देशभर में बड़ी कार्रवाई की
उत्तराखंड समाचार
जनपद रुद्रप्रयाग में नियुक्त मुख्य आरक्षी राजेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले को किया गौरवान्वित
उत्तराखंड समाचार रुद्रप्रयाग

Stay Connected

22.3k Followers Like
1k Followers Follow
45 Followers Pin
550 Followers Follow
10.5k Subscribers Subscribe
Raibaar Uttarakhand Raibaar Uttarakhand
Follow US

@Copyright 2017-2022 Raibaar Uttarakhand.

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?