Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया केदारनाथ धाम का निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > रुद्रप्रयाग > मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया केदारनाथ धाम का निरीक्षण
रुद्रप्रयाग

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया केदारनाथ धाम का निरीक्षण

April 22, 2024 3:57 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

रुद्रप्रयाग : मुख्य सचिव उत्तराखण्ड राधा रतूड़ी ने सोमवार को श्री केदारनाथ धाम पहुँचकर पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लेते हुए समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अस्था पथ, गेस्ट हाउस, मंदाकिनी- सरस्वती घाट, म्यूजियम, केदारनाथ मंदिर परिसर, शिव उद्यान, हॉस्पिटल सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेते हुए तय डेडलाइन से पहले सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

एक दिवसीय केदारनाथ भ्रमण पर मुख्य सचिव उत्तराखण्ड, पर्यटन विभाग उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) भास्कर खुल्बे, पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे करीब 09:30 बजे हेलिकॉप्टर से हैलीपैड पर पहुचें।

मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीकेटीसी योगेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला, अधीक्षण अभियंता आठवां वृत्त लोनिवि टिहरी मुकेश परमार ने उनका स्वागत किया। हैलीपैड से उतरते ही उन्होंने केदारनाथ घाटी की जानकारी लेना शुरू कर दिया। उन्होंने जिलाधिकारी एवं लोनिवि के अधिकारियों से वर्तमान में गतिमान पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी ली।

श्री केदारनाथ मंदिर परिसर के समाने बन रहे भवनों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित एजेंसियों एवं जिलाधिकारी से भवनों का उद्देश्य पूछा वहीं सभी एजेंसियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने भवनों के निर्माण में आ रही समस्याओं की जानकारी भी ली। जिलाधिकारी को अधिक संसाधनों का प्रयोग करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए गोल चबूतरे से मंदिर परिसर तक कॉरिडोर का कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने रेन शेल्टर, मंदाकिनी एवं सरस्वती नदियों के घाट पर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए पूरे क्षेत्र में क्या व्यवस्थाएं और सुविधा दी जाएगी उसकी जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों को निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामाग्री की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने समस्त अधिकारियों, कर्मचारी एवं निर्माण एजेंसियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि सभी के साझा समन्वय से कठिन परिस्थितियों के बीच बेहतरीन कार्य हो रहा है इसे आगे भी जारी रखते हुए समय पर सभी कार्य पूरे किए जाएं।

वहीं उन्होंने निर्माण कार्यों में जुटे मजदूरों एवं कर्मचारियों से बातचीत करते हुए उनका हालचाल जाना एवं उनका विशेष ध्यान रखने एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। मुख्य सचिव ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कारगर टोकन सिस्टम, जूते- चप्पल के रख- रखाव की व्यवस्था, जैविक एवं अजैविक कूड़े के निस्तारण की कारगर व्यवस्था बनाने एवं लागू करने के निर्देश भी जिलाधिकारी को दिए। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखने एवं यात्रा सुगम- सुव्यवस्थित बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने को भी कहा। करीब 11:30 बजे मुख्य सचिव वीआईपी हैलीपैड से देहरादून के लिए रवाना हुई।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने मुख्य सचिव की रवानगी के बाद मंदिर परिसर, आस्था पथ, मंदाकिनी घाट सहित अन्य स्थानों पर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित संस्थाओं को समयबद्धता के साथ तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी अरविंद पांडे, डीपी सिंह, डीडीएमए विनय झिंक्वाण, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, सहायक अभियंता लोनिवि राजविंद्र सिंह, मनीष सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

भालू के हमले में महिला हुई घायल
रुद्रप्रयाग: प्रभारी मंत्री ने की आपदा से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा
स्वास्थ्य शिविरों में 7663 लोगों की हुई कैंसर स्क्रीनिंग
रुद्रप्रयाग में 30 सितंबर को रोजगार मेले का होगा आयोजन
बसुकेदार क्षेत्र में आपदा के बाद राहत: मयाली–गुप्तकाशी मार्ग पर वेलिब्रिज निर्माण कार्य तेज़ी से जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article नवोदय विद्यालय में 500 पदों पर निकली भर्ती, जानिए योग्यता सहित अन्य डिटेल्स
Next Article मेडिकल शिक्षा में ऊंचाईयां छू रहा एम्स ऋषिकेश, 12 वर्षों में देश को समर्पित किए 574 चिकित्सक
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

तलजामण और डूंगर,उछोला , जैसे दुर्गम क्षेत्रों में संचालित हो रहा सामुदायिक किचन

September 2, 2025
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर छात्रवृत्ति हेतु पात्र छात्र छात्राएं शीघ्र कर लें आवेदन

September 2, 2025
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: दूरस्थ ग्राम बावई में 26 अगस्त को आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर

August 20, 2025
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में आरक्षी परीक्षा के लिए बनाए गए हैं 06 केंद्र, इस दिन धारा-163 रहेगी प्रभावी

August 1, 2025
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

महिलाओं के जीवन के लिए गेम चेंजर साबित होगी मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना

July 25, 2025
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

कार्यभार ग्रहण करते ही नवनियुक्त जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने पैदल मार्ग से यात्रा कर लिया बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद

June 21, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate