मंगलवार को आए यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा 2019 के परिणाम में उत्तराखंड के चमोली जिले की प्रियंका ने 257वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के रामपुर गांव निवासी दीवान राम की बेटी प्रियंका देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून में एलएलबी छठे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही हैं।
पिछले साल हुई यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा में बेटी ने 257वीं रैंक हासिल कर माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया, प्रियंका के पिता गांव में खेती करते हैं जबकि मां विमला गृहणी हैं।
परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से सरकारी स्कूल से ही अपनी पढ़ाई पूरी की। गोपेश्वर डिग्री कॉलेज से स्नातक (बीए) की पढ़ाई के बाद डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून में एलएलबी में दाखिला लिया, इसके साथ ही सिविल सेवा की तैयारियों भी जुट गई, सेल्फ स्टडी के दम पर प्रियंका ने 257वीं रैंक हासिल की। प्रियंका की इस उपलब्धि से उनके क्षेत्र में भी खुशी लहर है।