Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: सीएम ने टिहरी में 95 करोड़ 46 लाख की लागत की योजनाओें का लोकार्पण और शिलान्यास किया
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > टिहरी > सीएम ने टिहरी में 95 करोड़ 46 लाख की लागत की योजनाओें का लोकार्पण और शिलान्यास किया
Uttarakhand Newsटिहरी

सीएम ने टिहरी में 95 करोड़ 46 लाख की लागत की योजनाओें का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

जनपद टिहरी गढ़वाल की तहसील कीर्तिनगर के चौरास क्षेत्रान्तर्गत किलकिलेश्वर में स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुल रूपये 95 करोड़ 46 लाख की लागत की योजनाओें का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिनमें रूपये 52 करोड़ 03 लाख की लागत की तीन योजनाओं का लोकार्पण एवं रूपये 43 करोड़ 44 लाख लागत की चार योजनाओं का शिलान्यास किया।

लोकार्पित योजनाएं-

मुख्यमंत्री ने अकरी बारजूला ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना, सीएचसी हिंडोलाखाल में ऑक्सीजन प्लांट व 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान चौरास का लोकार्पण किया।

शिलान्यास-

मुख्यमंत्री ने मढ़ी चौरास जाखणी ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना, अलकनंदा नदी पर सुपाणा में 130 मीटर स्पान के सेतु का निर्माण, 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान पट्टी अकरी-बारजूला व नगर पंचायत कीर्तिनगर में आधुनिक प्रतीक्षालय का निर्माण योजना का शिलान्यास किया।

जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता-

इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार युवा, महिला, बच्चों व बुजुर्गां सभी के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने जो सपने देखें है हमारी सरकार उन सपनों को साकार कर रही है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर क्षेत्र की समस्याओं के भी समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मैंने नौजवानों की समस्याओं को देखा तथा निर्णय लिया कि हमारे द्वारा सभी रिक्त पड़े 24 हजार सरकारी पदों को भरा जायेगा और अभी तक 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे द्वारा उपनल कर्मचारियों व आशा कार्यकत्रियों की समस्याओं को भी सुना गया तथा उनके मानदेय में वृद्धि की गयी।

हमारे द्वारा चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर भी हाई कोर्ट में मजबूत पैरवी की गयी, जिसका परिणाम यह रहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू हुई। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी हमारी सरकार बेहतर कार्य कर रही है। हमारे द्वारा रूपये 05 लाख तक निःशुल्क उपचार देने वाली अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के अन्तर्गत 460 करोड़ रूपये अभी तक खर्च किये गये हैं।

जिससे साढ़े तीन लाख लाभार्थियों को स्वास्थ्य लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने जनता से कहा कि हम प्रदेश को आपके बल पर आगे बढ़ा रहे हैं। हमारी सरकार तभी बलवती होगी जब आपका समर्थन मिलेगा।

घोषणाएं-

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने घण्टाकर्ण देवता लोस्तु को सातवां धाम घोषित करने, किलकिलेश्वर मन्दिर चौरास का सौन्दर्यीकरण करने, हिण्डोलाखाल ब्लॉक भवन के निर्माण, चौरास पुल से जाखणी-नैथाणा-रानीहाट-कीर्तिनगर तक आस्थापथ का निर्माण, जखलेश्वर महादेव जखण्ड का सौन्दर्यीकरण करने, कीर्तिनगर तहसील तहसील कर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों के लिए आवास बनाये जाने, राजकीय इण्टर कॉलेज किलकिलेश्वर विशेष मरम्मत व चहार दीवारी के निर्माण, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज किलकिलेश्वर का जीर्णोद्धार, सैन्द्री-सुपाणा मोटर मार्ग का निर्माण, नैथाणा-बिन्दीगेरा-गुठांई- नैनीसैंण मोटर मार्ग का निर्माण, थापली मढी कॉलोनी में पीसी सड़क का नवीनीकरण, न्यूनीसैंण में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस जीर्णोद्धार, देवप्रयाग विधानसभा के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के नाम पर विद्यालयों व सड़कों का नाम रखे जाने की घोषणा की।

रा.इ.का. किलकिलेश्वर में आयोजित समारोह में कृषि मंत्री श्री सुबोध उनियाल, ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, विधायक देवप्रयाग श्री विनोद कण्डारी, श्री विनोद रतूड़ी, श्री अब्बल सिंह विष्ट, श्री केदार सिंह बिष्ट, सीडीओ नमामि बंसल, डीडीओ सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना का हुआ शुभारम्भ
Next Article सरकारी नौकरी के नाम पर 62 लाख की धोखाधड़ी, कहानी पढ़कर आप रह जाएंगे दंग
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate