उत्तराखंड के नवमनोनीत मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने से पहले पुष्कर सिंह धामी ने रविवार की सुबह पूर्व मुख्यमंत्रियों से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल भुवन चंद खडूरी से उनके घर जाकर आशीर्वाद लिया, शिष्टाचार भेंट की। धामी को कल उत्तराखंड भाजपा विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया था। वे आज उत्तराखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे।
मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निवर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भागीरथीपुरम स्थित आवास जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की।
आज उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @TIRATHSRAWAT जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त कर कृतार्थ हुआ। pic.twitter.com/gvkvrn0HZZ
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 4, 2021
मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की।
उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @tsrawatbjp जी का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त करने हेतु मुलाकात की। pic.twitter.com/jOzkQNwnfK
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 4, 2021
उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खडूरी जी से उनके घर जाकर आशीर्वाद लिया। pic.twitter.com/m36yf6G3GP
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 4, 2021
मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके डालनवाला स्थित आवास में शिष्टाचार भेंट की ।