Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: कूच बेहर ट्राफी U-19 में उत्तराखंड के अवनीश की धुंआधार बल्लेबाजी, बनाए 339 रन
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Cricket Uttarakhand > कूच बेहर ट्राफी U-19 में उत्तराखंड के अवनीश की धुंआधार बल्लेबाजी, बनाए 339 रन
Cricket UttarakhandUttarakhand News

कूच बेहर ट्राफी U-19 में उत्तराखंड के अवनीश की धुंआधार बल्लेबाजी, बनाए 339 रन

June 5, 2020 3:39 pm
Share
3 Min Read
avneesh sudha
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

कूच बेहर ट्राफी में उत्तराखण्ड अंडर-19 के बल्लेबाज अवनीश सुधा ने तिहरा शतक ठोककर इतिहास रच दिया। अवनीश उत्तराखंड के लिए तिहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रामनगर रोड स्थित हाईलेंडर स्पोर्टस एकेडमी में चार दिवसीय कूच बिहार ट्रॉफी मैच उत्तराखंड व बिहार के बीच मैच चल रहा है। बिहार ने टॉस जीत कर उत्तराखंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।

बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड की टीम को शुरुआती दो झटके लगे। सलामी बल्लेबाज आर्य सेठी पहले ही ओवर में रणधीर कुमार की पहली गेंद पर शून्य पर बोल्ड हो गए। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर दूसरे छोर पर संयम को भी मलयराज ने विपिन सौरभ के हाथों कैच थमा बैठे। उसके बाद अविनाश सुधा ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उपकप्तान अवनीश सुधा ने गौरव जोशी(47) के साथ तीसरे विकेट के लिए 159 और तनुष गुसाईं(49) के साथ चौथे विकेट लिए 109 रनों की साझेदारी की।

अवनीश ने पांचवें विकेट के लिए कप्तान अखिल रावत(23) के साथ 60 रन जोड़े। अखिल के आउट होने के बाद देवेश और जगमोहन नगरकोटी दोनों बल्लेबाज खाते खोले बिना ही आउट हो गए। एक समय उत्तराखंड का स्कोर 337 रन पर 7 विकेट हो चूका था। लेकिन एक फिर उत्तराखंड में खेल में वापिसी की और सातवें विकेट के लिए हर्मन और अवनीश के बीच 137 रन की शतकीय साझेदारी हुई। हर्मन ने शानदार 33 रन बनाए, इस बीच अवनीश ने पहले दोहरा शतक और फिर तिहरा शतक पूरा कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 401 गेंदों में 47 चौके और 2 छक्के लगाकर 300 रन पूरे किये।

उत्तराखंड ने बिहार के खिलाफ पहली पारी 515 रन का स्कोर बनाया है। अवनीश सुधा 339 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इस पारी में 51 चौके और 3 छक्के मारने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। अवनीश ने तीन शतकीय साझेदारियों में भूमिका निभाई और खुद तिहरा शतक ठोका, कूच बेहर ट्राफी में उन्होंने युवराज और अथर्व ताइदे के 320 के स्कोर को पीछे करते हुए अपने नाम नया रिकॉर्ड दर्ज का लिया। बता दें कि ऊधमसिंह नगर के गढ़ीनेगी निवासी अवनीश सुधा अभी उत्तराखंड टीम के उपकप्तान हैं और वे हाल ही में हुई वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कप्तानी कर चुके हैं। वीनू माकंड ट्रॉफी में उत्तराखंड की टीम ने 50 ओवर में 387 रन ठोकने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया था उस मैच में अवनीश ने धमाकेदार शतक ठोका था।

देखिए स्कोर कार्ड-
')}

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article cooch behar trophy uttarakhand Cooch Behar Trophy: उत्तराखंड के अवनीश ने बिहार को अकेले धोया, पहले दिन 326/4
Next Article जागर गायक प्रीतम भरतवाण को मानद उपाधि एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate