उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 958 पहुँच गई है। दोपहर को जारी हुए हेल्थ बुलेटिन में 23 मरीज और साम को 29 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इस तरह आज कुल 52 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें चंपावत से 21, हरिद्वार से 8, देहरादून से 9, पिथौरागढ़ से 6, बागेश्वर से 5 और नैनीताल से 3 मामले सामने आए हैं।
पिथौरागढ़ में दो व्यक्ति दिल्ली से लौटे थे, तथा चार अन्य मुंबई, जयपुर, पुणे और नॉएडा से लौटे थे। देहरादून में मिले मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है, नैनीताल में मिले दो मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली व एक व्यक्ति जो मुंबई से लौटा था कोरोना पॉजिटिव पाया है।
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव सभी लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री है, इसमें तीन लोग दिल्ली, एक हरियाणा व एक व्यक्ति पुणे से लौटा है।
आज साम को 22 मरीज ठीक होकर घर लौट गए इस तरह आज कुल 120 मरीज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में अब तक स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 222 है।