उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। आज 319 नए मामलों के साथ प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 12,493 पहुँच गई है। हालांकि प्रदेश के रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है, लेकिन कोरोना नए मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में हर दिन 300 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 3099 केस हैं। इसके बाद देहरादून, उधमसिंह नगर और नैनीताल का स्थान आता है। कई पहाड़ी जिले एक बार कोरोना मामले शून्य हो गए थे, लेकिन एक बार फिर कोरोना की वापसी हुई है, आईये जिलेवार देखते हैं पूरी लिस्ट-
जनपद | कुल मामले | ठीक हुए | एक्टिव केस |
अल्मोड़ा | 380 | 330 | 47 |
बागेश्वर | 181 | 156 | 24 |
चमोली | 195 | 118 | 77 |
चंपावत | 201 | 119 | 80 |
देहरादून | 2438 | 1791 | 533 |
हरिद्वार | 3099 | 2004 | 1071 |
नैनीताल | 1784 | 1249 | 503 |
पौड़ी गढ़वाल | 302 | 251 | 43 |
पिथौरागढ़ | 214 | 171 | 41 |
रुद्रप्रयाग | 180 | 89 | 90 |
टिहरी गढ़वाल | 756 | 585 | 169 |
उधमसिंह नगर | 2282 | 1401 | 869 |
उत्तरकाशी | 481 | 221 | 259 |
कुल- | 12,493 | 8485 | 3806 |