उत्तराखंड में आज कोरोना के 92 केस सामने आए हैं। एक साथ इतने मामले सामने आने से उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग नया आंकड़ा दोपहर से पहले और दोपहर के बाद में तोड़ कर बताया दोपहर से पहले 20 केस सामने आए थे जबकि दोपहर के बाद 72 केस सामने आए हैं।
इन 72 नए मामलों में सबसे अधिक नैनीताल में 55 केस, देहरादून से 8, उधमसिंह नगर से 3, रुद्रप्रयाग से 3, पौड़ी से दो और हरिद्वार से एक मामला सामने आया है।
नैनीताल में यह सभी लोग महाराष्ट्र से आए हैं। यह ट्रेन से हरिद्वार तक और फिर हल्द्वानी तक बस से आए। देहरादून के 2 लोग नई दिल्ली एक राजस्थान दो मुंबई और एक गुड़गांव से आया है। उधम सिंह नगर में दो व्यक्ति गुजरात से और एक मुंबई से आया है। तथा रुद्रप्रयाग में तीनों व्यक्ति नई दिल्ली से आए हैं। पौड़ी गढ़वाल में भी दो केस सामने आए यह दोनों महाराष्ट्र से हैं।
बता दें कि आज चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में भी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उत्तराखंड के सभी जिले कोरोना ग्रसित हो चुके हैं। देखिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन-