चमोली :
चमोली पुलिस की साइबर सेल टीम ने साइबर ठगी की शिकार हुई महिला को 63,148 की धनराशि बैंक में वापस दिलवाई है। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान द्वारा साईबर सैल को साईबर अपराधों से संबंधित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में 12 अगस्त को पोखरी थाना अंतर्गत एक महिला ने थाना पोखरी पोखरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके एटीएम कार्ड की जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी की गयी है। उक्त शिकायत के सम्बन्ध में थाना पोखरी में नियुक्त म0का0 दीप्ति द्वारा तत्काल साईबर सैल पुलिस कार्यालय को सूचना दी गयी एवं साईबर सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही कर तकनीकी मदद से संबंधित ऑनलाइन कम्पनी से पत्राचार कर उक्त पीड़ित महिला के खाते में 63,148 रुपये वापस कराये गये।
आज यानी 26 अगस्त को शिक़ायतकर्ता द्वारा जानकारी दी गयी कि उनके बैंक खाते में धनराशि ₹ 63,148 वापस आ गयी है। त्वरित कार्यवाही हेतु शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया गया।
पुलिस टीम में निरीक्षक मनोज नेगी (प्रभारी साईबर सैल), कानि0 विपिन रावत (साईबर सैल), कानि0 अंकित पोखरियाल (साईबर सैल) और म0कानि0 दीप्ति (थाना पोखरी ) शामिल थे।
चमोली पुलिस लगातार लोगों को साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करती रहती है, साथ हे साइबर अपराधियों पर त्वरित कार्यवाही भी की रही है पुलिस ने लोगों को अलर्ट करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन सहायता हेतु गूगल पर कभी भी कस्टमर केयर नंबर सर्च ना करें, कोई भी थर्ड पार्टी App install ना करें, अंजान लिंक पर कभी भी क्लिक ना करें, फेक कॉल्स के झांसे में आकर अपने ATM कार्ड सम्बन्धित जानकारी कभी भी किसी को ना दें, जानकार बने फ्रॉड का शिकार होने से बचें।