जब 9 जून 2018 को यह महान लोकगायक अपनी आवाज देकर अलविदा कह गया तो पहाड़ो में एक शोक की लहर दौड़ गयी थी। स्व. पप्पू कार्की ने अपनी जादुई आवाज से सबके दिलो में अपनी अमिट छाप छोड़ी थी। पप्पू कार्की के अमर गीतों को अब उनका बेटा दक्ष कार्की एक नया आयाम दे रहा है।
दक्ष कार्की भी अपने पिता की तरह संगीत में बहुत रूचि रखता है और अभी वह अपने पिता के स्टूडियो में उनकी टीम के साथ एक वीडियो में देखा गया जो की उसकी खुद की आवाज में रिकॉर्ड किया हुआ गीत है।
ये गीत “सुन ले दगड़िया बात सुनी जा” कभी पप्पू कार्की ने अपनी मधुर आवाज में गाया था और उस समय ये गीत उत्तराखण्ड में बहुत हिट हुआ था। अब उनके बेटे ने उनकी के इस गीत को गाया तो रिकॉर्ड ही तोड़ डाला, गीत को 24 घंटे में ही 3 लाख से जादा लोगों ने देखा है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर बार बार इस गीत को सूना जा रहा है। उत्तराखंड का इतिहास में यह पहला गाना है जिसने 1 दिन में ही 3 लाख व्यूज का आंकड़ा छू लिया। पप्पू कार्की की मौत के बाद उनके गीत बसंती छ्योड़ी को एक दिन में ही 2 लाख व्यूज मेले थे।
https://youtu.be/xhxFM9xtmH0 ')}