Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: देहरादून पुलिस ने महिला को धमकी देने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > देहरादून पुलिस ने महिला को धमकी देने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया
Uttarakhand News

देहरादून पुलिस ने महिला को धमकी देने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया

October 9, 2021 4:00 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून : बीते एक अक्टूबर की देर रात्रि गीता भवन पंजाबी कॉलोनी से सूचना प्राप्त हुई की शिवनाथ सहगल के घर में तीन अज्ञात बदमाश घुस गए हैं और अज्ञात बदमाशों द्वारा एक महिला पर जान से मारने की नियत से फायर किए और शोरगुल करने पर मौके से फरार हो गए हैं। उक्त सूचना पर तत्काल थाना विकासनगर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

वादी शिवनाथ सहगल पुत्र पुत्र स्वर्गीय नंद कुमार सहगल निवासी चर्च रोड पंजाबी कॉलोनी विकास नगर जनपद देहरादून कि तहरीर के आधार पर थाना विकासनगर पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। गठित टीमों द्वारा घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर घटना के सम्बन्ध में आवश्यक पूछताछ की गयी तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

सीसीटीवी फुटेज से दो संदिग्धों के फोटो प्राप्त हुए। सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त दोनों संदिग्धों के फोटो रात्रि गश्त में तैनात कर्मचारी गण को दिखाया गया तो होमगार्ड मनोज कुमार द्वारा बताया गया कि इन्हीं दो संदिग्धों की फोटो उसके द्वारा लेमन पुल में चेकिंग के दौरान खींची गई है, जो सीसीटीवी फुटेज के दोनों संदिग्धों से मेल खा रही थी।

जिन फोटोज के आधार पर मुखबिर तत्रं से जानकारी करने पर घटना में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 03 अभियुक्तों सिद्धार्थ चौधरी पुत्र कुलदीप चौधरी निवासी रामुपुरा रणसुरा थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश, अभियुक्त अभिनव चौधरी पुत्र स्वर्गीय सतीश कुमार निवासी मुकुंदपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर व अभियुक्त साहिब पुत्र निवासी इमरान निवासी खेड़ा मुगल थाना देवबंद जनपद सहारनपुर का संलिप्त होना प्रकाश में आया।

इस पर अभियुक्तों की धरपकड हेतु पुलिस टीम द्वारा सभी सम्भावित स्थानों पर दबिश देते हुए अभियुक्त गणों के मसकन पर दबिश दी गई तो अभियुक्त अभिनव चौधरी उर्फ विक्की व अभियुक्त साहिब पुत्र इमरान को सात अक्टूबर को पुलिस टीम द्वारा उनके मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगणों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो अदद अवैध तमंचे व तीन जिंदा कारतूस बरामद किये गये। अभियुक्तगण सामान्य आशय से लूट करने के उद्देश्य से घर में घुसे थे। इसलिए धारा 34/ 394 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई।

घटना में वांछित अन्य अभियुक्त सिद्धार्थ चौधरी पुत्र कुलदीप चौधरी निवासी ग्राम रामुपुरा रणसुरा थाना देवबंद जनपद सहारनपुर की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को सम्भावित स्थानों पर रवाना किया गया।

इसके अलावा देहरादून पुलिस ने थाना रायपुर जनपद देहरादून ने 01 किलो 10 ग्राम चरस (व्यवसायिक मात्रा) के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। इस मामले में गंगा विष्णु पुत्र बचन लाल निवासी ग्राम व पोस्ट भटकोट थाना कोतवाली जिला उत्तरकाशी उम्र 32 वर्ष व्यवसाय ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है।

देहरादून पुलिस थाना सहसपुर जनपद देहरादून द्वारा 01 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस सहित शातिर चरस तस्कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का नाम पता- मान सिंह पुत्र गुलाब सिंह बिष्ट निवासी ग्राम बजाई, थाना थराली, जनपद चमोली हाल निवासी- डीएसपी चौक, बडोवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून उम्र 23 वर्ष।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article उत्तराखंड: जॉलीग्रांट एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग के साथ कई रूटों पर हवाई सेवाओं की सौगात
Next Article भारतीय टीम में एक साथ खेल सकते हैं ये चार विकेट कीपर बल्लेबाज
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
Uttarakhand News
January 24, 2026
उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
Uttarakhand News
January 23, 2026
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Uttarakhand News
January 23, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

January 13, 2026
Uttarakhand News

जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

December 27, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि

December 25, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate