Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: एम्स ऋषिकेश में 38 वें नेत्र पखवाड़े में नेत्र रोग विभाग ने आयोजित किये कार्यक्रम
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > एम्स ऋषिकेश में 38 वें नेत्र पखवाड़े में नेत्र रोग विभाग ने आयोजित किये कार्यक्रम
Uttarakhand News

एम्स ऋषिकेश में 38 वें नेत्र पखवाड़े में नेत्र रोग विभाग ने आयोजित किये कार्यक्रम

August 28, 2023 6:50 pm
Share
3 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

ऋषिकेश: भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में 38 वां नेत्र पखवाड़ा मनाया जा रहा है,जिसके तहत संस्थान के नेत्र रोग विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डाॅ.) मीनू सिंह के मार्गदर्शन में नेत्र पखवाड़े का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर( डॉ.) मीनू सिंह ने उपस्थित लोगों नेत्रदान महादान का हिस्सा बनने व इसका संकल्प लेते हुए दूसरे लोगों को भी नेत्रदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बताया गया कि नेत्र पखवाड़ा 8 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न जनजागरुकता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर नेत्रदान से संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेत्र पखवाड़े के तहत आयोजित जनजागरुकता कार्यक्रम में पहले दिन आई बैंक काउंसलर बिंदिया भाटिया द्वारा क्रिटिकल केयर यूनिट के सभी डॉक्टर्स, नर्सिंग अधिकारियों और अन्य स्टाफ को नेत्रदान को लेकर जागरूक किया गया।

नेत्रदान पखवाड़े के दूसरे दिन एम्स ऋषिकेश के नेत्र रोग विभाग व यूरेको फॉर्ब्स लिमिटेड कंपनी,लाल टप्पर देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र परीक्षण एवं नेत्रदान जनजागरुकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें संस्थान के चिकित्सकों ने 91 मरीजों की आंखों की सघन जांच की व जरुरतमंद लोगों को चश्मे के नंबर उपलब्ध कराए गए।

शिविर के आयोजन में चिकित्सा अधीक्षक व नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार मित्तल की देखरेख में आयोजित शिविर में प्रोफेसर अजय अग्रवाल और यूरेका फॉर्बस के डायरेक्टर स्वराज वर्मा का विशेष सहयोग रहा।

शिविर में डॉ. पूजा, डॉ. कीर्ति नारंग, और ऑप्टोमेट्रिस , मसरूर आलम, पंखुरी गुप्ता, अनीशा ने मरीजों की नेत्र जांच की। चिकित्सकों ने आंखों की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को समय पर उपयुक्त उपचार लेने की सलाह दी।

एम्स आई बैंक के प्रबंधक सह सीनियर नर्सिंग अधिकारी महिपाल चौहान व काउंसलर आलोक सिंह ने लोगों को व्याख्यान के माध्यम से नेत्रदान के लिए जागरुक किया व उन्हें नेत्रदान महादान को लेकर प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने 35 लोगों को नेत्रदान की शपथ दिलाई गई।

नेत्र विभाग की डा. नीति गुप्ता ने बताया कि एम्स के नेत्र बैंक में बीते तीन वर्षों में 399 लोगों का सफलतापूर्वक कॉर्निया प्रत्यारोपण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि संस्थान में आई बैंक में अब तक 1182 लोगों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन नेत्रदान का संकल्प लिया है और इससे संबंधित प्रपत्र भरे हैं। बताया गया कि देश के विभिन्न हिस्सों से लोग एम्स ऋषिकेश आई बैंक में नेत्र प्रत्यारोपण के लिए आ रहे हैं।

उन्होंने अपील की कि नेत्रदान के इच्छुक व्यक्ति इस महादान के लिए एम्स ऋषिकेश आई बैंक में दूरभाष नंबर – 90685 63883,0135-2460835 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं। काउंसलर संदीप गुसाईं, पवन सिंह आदि मौजूद थे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article शुक्रिया टीएमयू, पांच बरस का राघव राजपूत अब बोल सकेगा-सुन सकेगा
Next Article मुख्य सचिव ने बैठक में अतिक्रमण पर दिए महत्वपूर्ण निर्देश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate